फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Rural health services affected by strike of CHOs and ANMs

Amroha News: सीएचओ और एएनएम की हड़ताल से ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Rural health services affected by strike of CHOs and ANMs
अमरोहा। जिले में सीएचओ और एएनएम की 21 दिन से जारी हड़ताल के कारण ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। संविदा कर्मचारियों ने हड़ताल वापस ले ली है, लेकिन सीएचओ और एएनएम मांगों पर अड़े हैं। इसका असर जिले के 160 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर पड़ रहा है। मरीजों को इलाज और परामर्श के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

सीएचओ सोमवार को भी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे। जिलाध्यक्ष कमलदीप शर्मा ने अलग कैडर बनाकर नियमितीकरण की स्पष्ट नीति बनाने, आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर ऑपरेशनल गाइडलाइन के अनुसार मानदेय देने, पीबीआई को मासिक मानदेय में शामिल करने, नियमित भर्ती में अनुभव के आधार पर वरीयता देने और रिक्त पदों पर स्थानांतरण की मांग की।
विज्ञापन

वहीं, उत्तर प्रदेश महिला स्वास्थ्य कार्यकत्री संविदा संघ (एएनएम) की संविदा महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने भी सोमवार को कार्य बहिष्कार किया। यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि उनसे नियमित कर्मचारियों के समान काम लिया जा रहा है, जबकि करीब 12 हजार रुपये मानदेय दिया जाता है। उन्होंने समान कार्य के लिए समान वेतन और सामाजिक सुरक्षा के साथ नियमित करने की मांग की। पदाधिकारियों ने कहा कि मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी। हड़ताल से टीकाकरण प्रभावित हो रहा है। जिले के आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर करीब 100 एएनएम कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
21 अक्तूबर तक करेंगी दो घंटे कार्य बहिष्कार
अमरोहा। सोमवार को नर्सों ने बांह पर काली पट्टी बांधकर दो घंटे कार्य बहिष्कार किया। जिला अस्पताल में राजकीय नर्सेज संघ के बैनर तले नर्स भी कार्य बहिष्कार कर रही हैं। जिला अस्पताल के अलावा सीएचसी और पीएचसी पर भी कार्य बहिष्कार रहा। यह 21 अक्तूबर तक चलेगा। सोमवार को सुबह आठ से दस बजे तक बांह पर काली पट्टी बांधकर कार्य बहिष्कार कर काम किया। इससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। नर्सों ने कहा कि हर रोज दो घंटे कार्य बहिष्कार रखा जाएगा। इस मौके पर गीता राजपूत, शबनम यादव आदि मौजूद रहीं। संवाद

....
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed