{"_id":"62b60d446ec1fe7acb7fd17e","slug":"dead-body-of-a-young-man-found-hanging-in-front-of-the-house-was-married-two-years-ago-jpnagar-news-mbd4325196109","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के सामने फंदे पर लटकता मिला युवक का शव, दो साल पहले हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर के सामने फंदे पर लटकता मिला युवक का शव, दो साल पहले हुई थी शादी
विज्ञापन
पूरनपुर गांव में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर के सामने नीम के पेड़ से शर्ट के सहारे फंदे पर लटकता मिला। सुबह में परिजन घर के बाहर निकले तो घटना की जानकारी हुई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की शादी दो साल पहले हुई थी, उसके परिवार में पत्नी के अलावा छह माह की बेटी भी है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
ये घटना डिडौली कोतवाली क्षेत्र के पूरनपुर गांव की है। यहां पर रामवीर सैनी का परिवार रहता है। उनके परिवार में पत्नी के अलावा तीन बेटे हैं। दूसरे नंबर के बेटे विजेंद्र सैनी की शादी दो साल पहले मिथलेश के साथ हुई थी। मिथलेश पर एक छह माह की बेटी भी है। परिजनों के मुताबिक चार दिन पहले विजेंद्र और उसकी पत्नी के बीच कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद मिथलेश अपने मायके चली गई। विजेंद्र खुद अपनी पत्नी को को डिडौली गांव के बस अड्डे पर बैठा कर आया था लेकिन बृहस्पतिवार रात विजेंद्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर के सामने खड़े नीम के पेड़ पर शर्ट के बने फंदे के सहारे लटकता मिला। सुबह में परिजन घर से बाहर निकले तो उसका शव लटकता मिला। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थानाध्यक्ष सुनील मलिक ने बताया कि विजेंद्र की परिजनों से कहासुनी हो गई थी। इसके बाद रात में किसी समय उसने फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।