फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   dead body found of unknown person

हाईवे किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी, ठंड से मौत की आशंका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
dead body found of unknown person
जोया (अमरोहा)। नेशनल हाईवे स्थित ओवरब्रिज के नीचे अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ठंड से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल की। काफी मशक्कत के बाद भी शव की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोरचरी में रखवा दिया है। मृत युवकमानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है। फिलहाल, पुलिस शव की शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन

यह घटना डिडौली कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे स्थित चौधरपुर फ्लाईओवर के नीचे वाली सड़क की है। शनिवार की सुबह राहगीरों ने करीब 38 वर्षीय युवक का शव देखा तो उनके होश उड़ गए। थोड़ी देर में स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। काफी मशक्कत के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम हाउस पर मोर्चरी में रखवा दिया है। इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया में मृतक मानसिक रूप से कमजोर लग रहा है। चर्चा है कि ठंड लगने के कारण उसकी मौत हुई है। स्थानीय लोगों ने भी उसे पहचानने से इनकार कर दिया है। फिलहाल शव को मोर्चरी पर रखवा दिया गया है। उसकी शिनाख्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं। अगर पहचान नहीं होती है तो अगले 72 घंटे बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed