फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Daurara's Vikas Pehalwan defeated Hapur's Akash

Amroha News: दौरारा के विकास पहलवान ने हापुड़ के आकाश को हराया

Thu, 21 Sep 2023 11:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 21 Sep 2023 11:32 AM IST
विज्ञापन
Daurara's Vikas Pehalwan defeated Hapur's Akash
रहरा। क्षेत्र के गांव दौरारा में कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें पहलवानों ने जमकर दांव आजमाए। दर्शकों ने तालिया बजाकर पहलवानों की हौसलाफजाई की।
विज्ञापन

बुधवार को गांव दौरारा में वार्षिक जाहरवीर छड़ी मेले का आयोजन किया गया। बच्चों ने मेले का जमकर आनंद लिया। इस दौरान दो दिवसीय कुश्ती दंगल का शुभारंभ हुआ। जिसमें प्रथम दिन पहलवानों की कुश्तियों का मुकाबला रोमांचक रहा। जिसमें दौरारा के विकास पहलवान ने हापुड़ के आकाश को हराया। सलीम मदारीपुर ने अनिल गंगेश्वरी को हराया, आहूजा संभल ने लवली गंगेश्वरी को पराजित किया। जबकि बल्ले पहलवान गंगेश्वरी व रेहान संभल तथा रिजवान जलीलपुर व अलसैफ संभल की कुश्ती बराबरी पर रही। दर्शकों ने तालियां बजाकर पहलवानों की जमकर हौसलाफजाई की। महेश त्यागी पहलवान ने रेफरी की भूमिका निभाई। इस अवसर पर ग्राम प्रधान कुलदीप, लकी, बबलू, अजय कुमार, मोहनलाल भारती, सतपाल सिंह, मुकुल शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed