फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   daughter-in-laws brother killed women

बहू का भाई निकला महिला का हत्यारा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
daughter-in-laws brother killed women
अमरोहा। देहात थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर के जंगल में पड़ी मिली अधेड़ महिला की हत्या बहू के भाई ने साथियों के साथ मिलकर की थी। बहन का घर बसाने के लिए घटना को अंजाम दिया था। आरोपी घर से दवा लेने के बहाने महिला को घटना स्थल तक लेकर पहुंचे। जहां चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। शव को जंगली जानवरों ने नोच डाला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला रेतकर हत्या की पुष्टि हुई। 24 घंटे के भीतर पुलिस ने हत्या का खुलासा कर आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

शनिवार को एएसपी अजय प्रताप ने हत्याकांड का पर्दाफाश किया। उन्होंने बताया कि गुरुवार को देहात थाना क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर के जंगल में अधेड़ महिला का क्षतविक्षत शव पड़ा मिला था। महिला के चेहरे और पैर को जंगली जानवरों ने नोंच लिया था। जांच पड़ताल के दौरान महिला की शिनाख्त विमलेश पत्नी बलवंत निवासी मानकजुड़ी के रूप में हुई। बेटे अमित कुमार की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया। थानाध्यक्ष अहिरंत कुमार, स्वॉट प्रभारी नीरज कुमार और सर्विलांस प्रभारी राजीव को घटना के खुलासे के लिए लगाया गया। शनिवार को पुलिस ने संभल के असमौली थाना क्षेत्र के नरेटा निवासी ललित, अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के गांव तेलीपुर निवासी सोनू और डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव इकौंदा निवासी ज्ञान सिंह को गिरफ्तार किया। एएसपी के मुताबिक आरोपी ललित की बहन सुमन की शादी विमलेश के बेटे अमित कुमार के साथ हुई थी। आरोप है, शादी के बाद से ही सुमन को उसकी सास विमलेश और पति अमित परेशान करते थे। अमित का किसी अन्य लड़की से अवैध संबंध है। कुछ दिन पहले अमित ने अपनी मां के नाम जमीन बेची थी। जबकि कुछ और जमीन बेचने की फिराक में था। बहन की परेशानी देखकर ललित आपा खो बैठा। उसने अपने दोस्त सोनू और बहन के फुफेरे ससुर ज्ञान सिंह के साथ मिलकर सास विमलेश की हत्या की पटकथा लिख डाली। साजिश के अनुसार आठ अक्तूबर को ज्ञान सिंह विमलेश को दवा दिलवाने के लिए ले गया। शाम को लौटते समय तीनों ने जंगल में चाकू से विमलेश की हत्या कर दी। शव गन्ने के खेत में फेंक दिया था। तीनों आरोपियों ने जुर्म कुबूल किया। पुलिस ने आरोपियों की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू और बाइक बरामद कर आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed