फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   daquit,amroha

दंपति को सरिये से अधमरा कर पांच लाख की डकैती

Sat, 06 Aug 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Sat, 06 Aug 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
daquit,amroha
अमरोहा डिडौली क्षेत्र के ओरंगाबाद में डकैती के बाद रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
 डिडौली कोतवाली के औरंगाबाद गांव में गेट फांदकर घर में दाखिल हुए नकाबपोश कच्छा बनियानधारी डकैतों ने दंपति को बंधक बना लिया। इसके बाद बंदूकों-तमंचों की बट और सरिये से बेरहमी से पीट पीटकर अधमराकर दिया। इस दरम्यान नगदी-जेवर लूटते रहे।
विज्ञापन


   छत पर सो रहे छोटे भाई ने 100 नंबर पर काल की, लेकिन पुलिस का फोन नहीं उठा। घायल के भाई ने फोन पर पड़ोसियों को सूचना दी। इस पर शोर मचा और ग्रामीण जुटने लगे। इसके बाद खुद को घिरता देखा तो डकैत फायरिंग करते हुए भागे, मगर पांच लाख का माल लूटने में कामयाब रहे। घायल दंपति को मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही खुलासे को एसपी ने चार टीम गठित की हैं।
विज्ञापन


डिडौली कोतवाली के औरंगाबाद गांव निवासी किसान प्रीतम सिंह पाल का बेटा जोगेंद्र गुरुवार रात 11 बजे घर में सो रहा था। उसकी पत्नी सुमन बेटे बिट्टू(7), गोलू (5) और बेटी गुड़िया (8) भी घर में थे। घायल के छोटे भाई रविंद्र ने बताया कि, तकरीबन एक बजे हथियारों से लैस छह नकाबपोश कच्छा बनियानधारी डकैत बाउंड्री में लगे गेट को फांदकर घर में घुस आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार डकैत रास्ते पर नजर रख रहे थे, जबकि तीन ने घेर में किसान प्रीतम सिंह और इनकी पत्नी श्यामवती को कब्जे में कर रखा था। इधर, घर में दाखिल हुए डकैतों ने जोगेंद्र और इसकी पत्नी सुमन को हथियारों के बल पर बंधक बना लिया था। यहां बंदूक, तमंचों की बटों और सरियों से डकैतों ने बेरहमी से पीट पीटकर दंपति को घायल कर दिया।

इसके बाद लूटपाट करने लगे। इस दौरान वह छत पर सो रहा था, माजरा समझकर उसने 100 नंबर पर कॉल की, मगर पुलिस का फोन नहीं उठा। पड़ोसियों को फोन से जानकारी दी। इस पर ग्रामीण लाठी डंडे और हथियार लेकर दौड़े। इस पर खुद को घिरता देख डकैत ग्रामीणों पर फायरिंग करते हुए भाग गए।

इस दरम्यान तकरीबन ढाई घंटे तक डकैत घर में  उत्पात मचाते रहे। बच्चों की भी पिटाई की। बाद में  घायल के भाई रविंद्र की तहरीर पर पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 


औरंगाबाद में डकैती के खुलासे व डकैतों की गिरफ्तारी को सीओ सिटी, क्रामइ ब्रांच के अलावा चार टीम गठित की गई हैं। चारों टीमों को जल्द से जल्द खुलासे एवं गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। पुलिस हर एंगल पर काम कर रही है।-डा.शिवा शिंपी चनप्पा पुलिस अधीक्षक।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed