फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Damaged embankment in Hasanpur area

Amroha News: हसनपुर क्षेत्र में तटबंध क्षतिग्रस्त

Sun, 10 Aug 2025 01:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 10 Aug 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Damaged embankment in Hasanpur area
हसनपुर। पहाड़ों पर हो रही लगातार बारिश के कारण गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। इसका सीधा असर मैदानी इलाकों पर दिख रहा है। हसनपुर तहसील के खादर क्षेत्र में स्थिति गंभीर हो गई है, जहां बिहारीपुर और हैदलपुर के बीच बना तटबंध बाढ़ के तेज बहाव के कारण क्षतिग्रस्त हो गया है।
विज्ञापन

तटबंध क्षतिग्रस्त होने से से जहां आवागवन प्रभावित हुआ, वहीं आसपास के कई गांवों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। प्रशासन ने वहां पर आनन फानन में मिट्टी डलवा कर मरम्मत का कार्य करवाया है। फिलहाल आवागमन सुचारू कर दिया गया है। बाढ़ खंड के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि गंगा नदी की दिशा से मिट्टी के बोरे की सपोर्ट लगाई जाए। बाढ़ को लेकर लोगों में दहशत बनी हुई है।
विज्ञापन

पिछले कई दिन से गंगा का जलस्तर बढ़ने से हजारों बीघा फसल जलमग्न हो गई है। गांव गंगानगर में पहले से ही पानी घुस चुका है वहां प्राथमिक विद्यालय में बच्चों की पढ़ाई भी नहीं हो पा रही है। गांव के ही एक सुरक्षित स्थान पर बच्चों को पढ़ने के लिए व्यवस्था कराई गई है। शनिवार की सुबह को गंगा का तेज कटान होने की वजह से गंगा तटबंध मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया। आवागमन प्रभावित हो गया। जैसे ही लोगों को तटबंध के कटने की खबर मिली, उन्होंने तत्काल मिट्टी के कट्टे डालकर इसे ठीक करने की कोशिश शुरू कर दी। हालांकि, पानी का बहाव इतना तेज है कि यह प्रयास नाकाफी साबित हो रहा है।प्रशासन को इस स्थिति से अवगत करा दिया गया है, सूचना मिलते ही बाढ़खंड के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। और बचाव कार्य शुरू किया गया। कई ट्राली मिट्टी डालकर फिलहाल उसे रोक दिया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर जल्द ही ठोस कदम नहीं उठाए गए तो बाढ़ का पानी कई गांवों को अपनी चपेट में ले सकता है। इससे लोगों के घर और फसलें बर्बाद हो सकती हैं। एसडीएम पुष्कर नाथ चौधरी का कहना है कि मिट्टी डालकर फिलहाल तटबंध को बचाया गया है। स्थाई रूप से तटबंध को सुरक्षित करने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed