फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Cyber thugs blew 20 thousand from youth's account

साइबर ठगों ने युवक के खाते से उड़ाए 20 हजार रुपये

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Cyber thugs blew 20 thousand from youth's account
अमरोहा के डिडौली थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने युवक के खाते से बीस हजार रुपये उड़ा लिए। मोबाइल पर संदेश मिलने के बाद युवक के होश उड़ गए। युवक ने आनन-फानन बैंक पहुंचकर खाते पर रोक लगाई। पीड़ित की शिकायत पर साइबर सेल ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

डिडौली कोतवाली क्षेत्र के मिठनपुर गांव में रहने वाले नरदेव सिंह का खाता केनरा बैंक की एक शाखा में है। आरोप है कि सोमवार दोपहर उसके मोबाइल पर 20 हजार रुपये निकासी का संदेश आया, जबकि उसने नहीं तो रकम निकाली और नहीं ही किसी से बातचीत की। इसके बाद नरदेव सिंह बैंक पहुंचा और शाखा प्रबंधक को संदेश दिखा कर कार्रवाई की मांग की। खाते पर रोक लगवाई। इस दौरान शाखा प्रबंधक ने उसे टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज कराने की बात कहकर टरका दिया। इसके बाद नरदेव सिंह ने डिडौली कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष सुनील मलिक ने बताया कि मामले की जांच साइबर सेल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed