फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   cut stomch forten rupees

दस रुपये के लिए उस्तरा  मारकर पेट फाड़ा, गंभीर

Tue, 05 Jul 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरोअमरोहा
अमर उजाला/ ब्यूरोअमरोहा Updated Tue, 05 Jul 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
cut stomch forten rupees
दस रुपये के लिए उस्तरा मारकर पेट फाड़ा
 नगर के निकट नेशनल हाइवे से सटे गांव सदल्लेपुर में दस रुपये के लिए हेयर सैलून संचालक ने ग्राहक के उस्तरा मार कर पेट फाड़ दिया। गंभीर हालत में घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ रेफर किया गया है। 
विज्ञापन


गांव तिगरिया खादर निवासी धर्मेंद्र पुत्र धर्मपाल सोमवार की सुबह करीब नौ बजे पड़ोस के गांव सदल्लेपुर में गुड्डूू निवासी नाईपुरा की हेयर सैलून की दुकान पर हेयर कटिंग करवाने के लिए गया था। धर्मेंद्र पर गुड्डू के 10 रुपये उधार थे।
विज्ञापन


धर्मेंद्र ने बताया कि जब वह दुकान पर पहुंचा तो गुड्डू ने उससे 10 रुपये का तगादा कर दिया। उसने बाल कटवाने के बाद 10 रुपये देने को कह दिया। इसी बात पर गुड्डू गाली-गलौज करने लगा। नौबत हाथापाई तक आ गई। जिससे उसने गुड्डू के थप्पड़ जड़ दिया। इसी दौरान गुड्डू ने हाथ में लगे उस्तरे से उसके पेट पर वार किया। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। ये देख मोहल्ले वाले जब तक दौड़ कर मौके पर पहुंचे। गुड्डू दुकान से भाग निकला। मोहल्ले वालों ने एंबुलेंस बुला कर घायल धर्मेंद्र को सरकारी अस्पताल भेज दिया। जहां चिकित्साधिकारी ने हालत गंभीर होने पर मेरठ के जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed