फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   customers are angry in amroha

रजबपुर में उपभोक्ताओं का धैर्य दे गया जवाब, मैनेजर को घेरा

Tue, 15 Nov 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Tue, 15 Nov 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
customers are angry in amroha
अमरोहा रजबपुर की प्रथमा बैंक के शाखा प्रबंधक से नोंकझोंक करतीं महिलाएं। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
रजबपुर(अमरोहा) में कई दिन से प्रथमा बैंक में लगातार चक्कर लगाने के बावजूद रुपये नहीं मिलने से ग्राहकों का धैर्य जवाब दे गया। गुस्साए ग्राहकों ने बैंक में जमकर हंगामा किया। बैंक स्टाफ से ग्राहकों की नोक झोंक की। उधर आईडीबीआई बैंक की शाखा 11 बजे के बाद खुली तो दो घंटे से लाइन में लगे लोगों ने भी हंगामा कर दिया। कहा कि स्टाफ के देरी से आने के कारण ही ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


रजबपुर गांव की प्रथमा बैंक शाखा में मंगलवार सुबह से ही ग्राहकों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। बैंक में सैकड़ों लोग पैसे के लिए लाइन में लग गए। ग्राहकों का धैर्य उस समय जवाब दे गया, जब उनसे यह कह दिया गया कि आज बैंक में कैश नहीं है। लिहाजा किसी को भी रुपये नहीं मिलेंगे।
विज्ञापन


इससे लोगों का गुस्सा फूट पड़ा, वे हंगामा करने लगे। नाराज ग्राहकों ने कहा कि वह कई दिन से लगातार बैंक के चक्कर लगा रहे हैं। घंटों लाइन में लग कर बिना रकम लिये चले जाते हैं। इस दौरान ग्राहकों की शाखा प्रबंधक व स्टाफ से तीखी नोकझोंक हुई। शाखा प्रबंधक ऋषिपाल ने ग्राहकों को बुधवार को कैश आने की संभावना जताई। ग्राहकों ने दो टूक कहा कि यदि कैश नहीं आया तो रोड जाम करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed