फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   cultural

चंद्रमा को अर्घ्य देकर किया पति का दीदार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
cultural
अमरोहा। बृहस्पतिवार को जिले में करवाचौथ त्योहार उत्साह से मनाया गया। सुहागिनों ने सोलह शृंगार कर पति की लंबी आयु को करवाचौथ का व्रत रखा। देर शाम चंद्रमा को अर्घ्य देकर पति का दीदार किया। सजना के हाथों से पानी पीकर सुहागिनों ने व्रत खोला। वहीं घर में बड़ों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुहाग का प्रतीक त्योहार करवाचौथ जिले भर में उमंग और उत्साह के साथ मनाया गया। त्योहार को लेकर सुहागिन उत्साहित रही। दुल्हन की तरह सोलह शृंगार किया। हाथों पर सजना के नाम की मेहंदी रचाई। पांवों में महावर लगाया। चांदी की नई पाजेब और बिछुवे पहने। सुबह स्नान कर महिलाओं ने करवाचौथ का व्रत रखा। दोपहर के समय विधिविधान के साथ करवाचौथ व्रत की कथा कही। पूजा अर्चना आदि की गई। शाम के समय करवों का पूजन किया गया। कई जगहों पर सामूहिक करवाचौथ का पूजन किया गया। इसके बाद महिलाओं ने पति की पसंद का घरों में विभिन्न प्रकार के लजीज पकवान बनाए। घरों में चहल-पहल देखी गई। वहीं, महिलाओं ने चांद निकलने का बेसब्री से इंतजार किया। देर शाम को छलनी में जलता हुआ दीपक रखकर चंद्रमा और पति का दीदार किया। पति की लंबी आयु के लिए चंद्रमा को अर्घ्य देकर कामना की। इसके बाद पति के हाथों से पानी पीकर सजनी ने व्रत खोला। पुरुषों ने महिलाओं को उपहार आदि भेंट किए। बाजार में भी रौनक रही।
विज्ञापन

गिफ्ट मिलने पर खिले महिलाओं से चेहरे
अमरोहा। पूरे दिन भूखी प्यासी रहकर पति की दीर्घायु को व्रत रखने वाली पत्नी को सरप्राइज गिफ्ट देने से पति भी नहीं चूके। जब पति देव की तरफ से उन्हें सरप्राइज गिफ्ट मिला तो वह दिनभर की भूख प्यास भूल गयीं, उनके चेहरों पर रौनक आ गई। अच्छे और आकर्षक उपहार मिलने के साथ ही सुहागिनों ने पति के साथ मंदिर जाकर विशेष पूजा अर्चना भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

त्योहार को लेकर ये है मान्यता
अमरोहा। पंडित आशुतोष त्रिवेदी ने बताया कि मान्यता है कि द्रोपदी ने करवा चौथ का व्रत रखा था। एक दिन अर्जुन नीलगिरी पर्वत गए। पीछे से पांडवों को काफी मुश्किल का सामना करना पड़ा। द्रोपदी ने भगवान कृष्ण से सहायता मांगी। उन्होंने द्रोपदी को बताया कि ऐसी संकट की घड़ी में पार्वती जी ने शिव जी से पूछा था कि क्या किया जाए? उन्होंने संकट से उबरने के लिए करवा चौथ व्रत रखने की सलाह दी थी। इसके बाद द्रोपदी ने करवा चौथ का व्रत रखा और पांडवों का संकट टल गया। तभी से सुहागिन महिलाएं पति की दीर्घायु और उनके संकट हरण को करवा चौथ का व्रत रखती हैं।

मंदिरों में हुई पूजा अर्चना
अमरोहा। करवा चौथ पर जहां महिलाओं ने घरों पर चंद्र दर्शन के बाद व्रत का खोला। वहीं सुहागिनों ने पति के साथ अपने आसपास के मंदिर जाकर भी विशेष पूजा अर्चना की। श्री वासुदेव तीर्थ, बाबा गंगानाथ मंदिर, चौरासी घंटा मंदिर, दुर्गा मंदिर, बजरंग मंदिर, बालाजी मंदिर, साईं मंदिर सहित तमाम मंदिरों में चंद्र दर्शन के बाद पतियों के साथ सुहागिनों ने मंदिरों में जाकर प्रसाद चढ़ाया। भगवान से पति के सारे कष्टों का दूर करने और परिवार में सुख और शांति के लिए प्रार्थना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed