फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   CT scan machine stalled for five hours due to server down

Amroha News: सर्वर डाउन होने से पांच घंटे ठप रही सीटी स्कैन मशीन, मरीज परेशान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
CT scan machine stalled for five hours due to server down
अमरोहा। सर्वर डाउन होने के चलते सीटी स्कैन मशीन ठप हो गई। सीटी स्कैन नहीं होने के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। तमाम मरीज पांच घंटे तक सर्वर ठीक होने का इंतजार करते दिखे। उनके चेहरे पर बेबसी झलक रही थी। दोपहर एक बजे के बाद सर्वर ठीक होना पर सीटी स्कैन हो सके। जिसके बाद मरीजों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

बदलते मौसम में लोगों की सेहत बिगड़ रही है। तमाम मरीज जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। विभिन्न बीमारियों से ग्रस्त मरीज सीटी स्कैन करने जिला अस्पताल पहुंचे। लेकिन सुबह नौ बजे से ही सर्वर डाउन होने के कारण सिटी स्कैन मशीन ठप हो गई। एक के बाद एक बड़ी संख्या में मरीजों की लाइन लग गई। सिटी स्कैन नहीं होने की स्थिति में मरीजों को परेशानी उठानी पड़ी। कोई दर्द से कराह रहा था, तो कोई बीमारी से परेशान दिखा। सभी मरीज सीटी स्कैन मिशन शुरू होने के इंतजार में बैठे रहे। सीटी स्कैन पर मौजूद स्टाफ ने काफी प्रयास किया, लेकिन सर्वर ठीक नहीं हो सका। कर्मचारियों के मुताबिक लखनऊ स्तर से सर्वर डाउन हुआ था। काफी जद्दोजहद के बाद दोपहर एक बजे सर्वर ठीक हुआ। जिसके बाद मरीज का सीटी स्कैन कराया गया। जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर चरण सिंह ने मामले की जानकारी से इंकार किया है। जबकि सीटी स्कैन यूनिट प्रभारी विनित कुमार ने बताया कि तकनीकी खामी के वजह से सर्वर डाउन हो गया था। जिस कारण कुछ देर सीटी स्कैन नहीं हो सके। दोपहर बाद सरवर ठीक हो गया। जिसके बाद सभी मरीजों के सीटी स्कैन कराए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed