{"_id":"65946a647d6318cbeb0b20d9","slug":"crushing-remained-closed-for-eight-hours-in-sugar-mill-due-to-truck-drivers-strike-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-11463-2024-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: ट्रक चालकों की हड़ताल से चीनी मिल में आठ घंटे बंद रही पेराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: ट्रक चालकों की हड़ताल से चीनी मिल में आठ घंटे बंद रही पेराई
विज्ञापन
मंडी धनौरा। मोटर वाहन के नए कानून के खिलाफ ट्रक चालकों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। हड़ताल की वजह से चीनी मिल में आठ घंटे तक पेराई बंद रही। चीनी मिल में बीते 24 घंटे में मात्र 75 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई की, जबकि मिल की पेराई क्षमता एक लाख से अधिक क्विंटल की है।
ट्रक चालकों की हड़ताल का चीनी मिल पर काफी प्रभाव पड़ रहा है। चीनी मिल में गन्ने की ढुलाई में करीब 200 ट्रक लगे हुए हैं। मिल के बाह्य केंद्रों से ट्रक चालकों ने गन्ने की ढुलाई बंद कर दी है। मिल के गन्ना महाप्रबंधक जगतवीर सिंह ने बताया कि सोमवार की रात करीब एक बजे मिल नो केन हो गई।
मिल में पेराई के लिए गन्ना नहीं था। मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे मिल में पेराई शुरू हो पाई। उन्होंने बताया कि बीते 24 घंटे मेें एक लाख क्विंटल की जगह 75 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई की जा सकी है। मिल की पेराई क्षमता 24 घंटे में एक लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की है।