{"_id":"6ab82bd62ab4739e0f0e04b2","slug":"crpf-head-constable-mohit-linked-to-every-aspect-of-the-gang-rape-case-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-174021-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: सामूहिक दुष्कर्म की हर कड़ी से जुड़ रहा सीआरपीएफ का हेड कांस्टेबल मोहित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: सामूहिक दुष्कर्म की हर कड़ी से जुड़ रहा सीआरपीएफ का हेड कांस्टेबल मोहित
विज्ञापन
अमरोहा। हसनपुर क्षेत्र के झूलपुरी स्थित उत्तराखंड के निर्दलीय विधायक उमेश शर्मा के फार्म हाउस में हरियाणा निवासी युवती से सामूहिक दुष्कर्म मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, मुजफ्फरनगर के सौरंग निवासी सीआरपीएफ के हेड कांस्टेबल मोहित की भूमिका प्रमुख कड़ी के रूप में सामने आ रही है। पुलिस की अब तक की जांच में युवती से संपर्क करने, उसे हरियाणा से लेकर आने और फिर सीआरपीएफ के इंस्पेक्टर लालाराम यादव को साथ लेने से लेकर हसनपुर पहुंचने तक मोहित की भूमिका सामने आई है।
पुलिस की जांच के मुताबिक मोहित ने फेसबुक के जरिये युवती से दोस्ती की थी। दोनों के बीच बातचीत बढ़ने के बाद मोहित उसे घूमने के बहाने हरियाणा से अपने साथ लेकर आया। इसके बाद वह युवती को कार से लेकर मेरठ पहुंचा, जहां अलवर (राजस्थान) निवासी सीआरपीएफ इंस्पेक्टर लालाराम यादव को भी कार में बैठा लिया। सोमवार रात तीनों मेरठ में रुके। मंगलवार शाम को तीनों हसनपुर पहुंचे। हसनपुर में पहले से मौजूद कोतवाली में तैनात दरोगा संजय तोमर को भी मोहित ने कार में बैठा लिया। इसके बाद सभी झूलपुरी स्थित फार्म हाउस पहुंचे और वहां कमरे लिए। कुछ देर बाद मुजफ्फरनगर के फुगाना क्षेत्र निवासी सिपाही प्रमोद कुमार खाना और शराब लेकर फार्म हाउस पहुंचा। पुलिस के अनुसार फार्म हाउस में रात को सभी ने खाना खाया और शराब पी। जांच में मोहित और दरोगा संजय तोमर के बीच पहले से गहरी दोस्ती होने की बात भी सामने आई है।
लालाराम के परिजनों का आरोप, तबादला कराने का झांसा देकर मोहित ने बुलाया था
सामूहिक दुष्कर्म में गिरफ्तार सीआरपीएफ इंस्पेक्टर लालाराम यादव के परिजन शुक्रवार रात हसनपुर कोतवाली पहुंचे और पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की। परिजनों ने आरोप लगाया कि हेड कांस्टेबल मोहित ने असम से तबादला करवाने का झांसा देकर उन्हें मेरठ बुलाया था। मेरठ में किसी मंत्री से मुलाकात कराने की बात कही थी। इसके बाद अमरोहा ले आया था। पुलिस अब इस दावे की भी जांच कर रही है कि लालाराम को मेरठ बुलाने के पीछे वास्तव में तबादले और किसी मंत्री से मुलाकात का आश्वासन दिया गया था या नहीं। अभी तक पूरी घटना में मोहित की भूमिका अहम रही है। एसपी लखन सिंह यादव ने बताया कि प्रकरण में तभी तथ्यों पर जांच चल रही है।