{"_id":"6a99e00c4757c720a502f5b7","slug":"crowds-thronged-the-final-journey-of-the-young-man-and-the-elderly-man-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-172119-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: युवक और वृद्ध की अंतिम यात्रा में उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: युवक और वृद्ध की अंतिम यात्रा में उमड़ी भीड़
विज्ञापन
गजरौला। सपा नगर अध्यक्ष की दुकान की छजली गिरने से जान गंवाने वाले शेर सिंह और सुरेश की अंतिम यात्रा में लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा। दोनों के अंतिम संस्कार में हर किसी की आंखें नम थीं। पूर्व विधायक हरपाल सिंह ने परिजनों को सांत्वना देते हुए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।
मायापुरी निवासी शेर सिंह और संत नगर निवासी सुरेश की बीते बुधवार दुकान की छजली गिरने से दबकर मौत हो गई थी। दुकान सपा नगर अध्यक्ष कामिल मंसूरी की है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए। सुबह अंतिम संस्कार किया गया। दोनों की अर्थी उठी तो पूरा नगर उमड़ पड़ा। बुधवार रात से बृहस्पतिवार तक परिजनों को सांत्वना देने वालों का तांता लगा रहा।
पूर्व चेयरमैन रोहताश शर्मा ने दोनों के घर पहुंचकर परिजनों को ढांढ़स बंधाया। सपा नेता एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पति भूपेंद्र चौधरी ने भी परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन
पूर्व विधायक हरपाल सिंह ने घर पहुंचकर परिजनों को ढांढ़स बंधाया और तिगरी में अंतिम संस्कार में शामिल हुए। गंगा तट पर हजारों लोग जुटे। मंडी व्यापारी नितिन गोयल ने कहा कि शेर सिंह और सुरेश बेहद व्यवहार कुशल थे। दोनों की मौत से नगर का माहौल गमगीन है।