फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Crowd in buses increased due to people returning after voting

Amroha News: मतदान के बाद लौट रहे लोगों से बसों में बढ़ी भीड़, धक्का मुक्की

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2024 04:32 AM IST
विज्ञापन
Crowd in buses increased due to people returning after voting
गजरौला। दूसरे चरण के लिए हुए मतदान में वोट डालने के बाद लौट रहे लोगों के कारण चौपला पर खासी भीड़ लगी रही। चौपला पर रोडवेज बस आते ही लोग उसमें सवार होने के लिए दौड़ पड़ते। सुबह से शाम तक बसों में भीड़ उमड़ने के कारण यात्रियों को सवार होने में बड़ी परेशानी हुई।
विज्ञापन

शुक्रवार को अमरोहा जिले में दूसरे चरण के लिए मतदान हो गया। दूरदराज रह कर नौकरी करने वाले लोग अपने मत का प्रयोग करने के लिए गांव में आए। कोई दो दिन पूर्व आ गया था, कोई सुबह को घर पहुंचा था। वोट डालने के बाद अपना काम धंधा करने के लिए शनिवार को वापस जाने लगे। जिससे गजरौला में चौपला पर लोगों की खासी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से शाम तक इस कदर यात्रियों का आना जाना लगा रहा कि बस आते ही उसमें सवार होने के लिए दौड़ पड़ते। चंद मिनट में ही बस यात्रियों से भर जाती। भारी भीड़ के कारण कई यात्रियों को बस में सवार होने में परेशानी का सामना करना पड़ा। जान जोखिम में डाल कर ही बस में सवार हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed