{"_id":"66048e3a6205eff1dc02c007","slug":"crowd-in-buses-after-holi-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-116183-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: होली के बाद उमड़ी बसों में भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: होली के बाद उमड़ी बसों में भीड़
Thu, 28 Mar 2024 02:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 28 Mar 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा/गजरौला। होली के बाद लोगों के लौटने का सिलसिला शुरू हो गया है। बुधवार को अमरोहा, जोया और गजरौला में यात्री बसों का इंतजार करते रहे। जब भी दिल्ली या अन्य दूर दराज के लिए बस आई तो भीड़ उमड़ पड़ी। सीट को लेकर मारामारी रही। बता दें कि दो दिन पूर्व होली का त्योहार था। बड़ी संख्या में दिल्ली सहित अन्य प्रदेशों व जिलों में कार्य कर रहे लोग अपने घरों को आए थे।
रविवार को होलिका दहन तो सोमवार को रंग खेलकर लोगों ने जमकर मस्ती की। दूर दराज में रह कर रोजी रोटी कमा रहे लोग होली के बाद अपने काम पर लौटने लगे। जिले भर और आस पास के जो हजारों लोग दिल्ली, गाजियाबाद, हरियाणा, पंजाब आदि में नौकरी करते हैं, वह काम पर जाने के लिए बुधवार को घरों से निकले। जिसके बाद अमरोहा में बस स्टैंड और टीपी नगर, जबकि जोया में लोग बसों का इंतजार करते रहे। उधर, सुबह गजरौला चौपला पर लोग पहुंच गए। यात्रियों की भीड़ इस कदर उमड़ी की रोडवेज बस कम पड़ गईं। बस आते ही यात्री उसमें सवार होने के लिए टूट पड़ते। कई को जान जोखिम में डाल कर सवार होना पड़ा। बड़ी संख्या में यात्री सवारी मिलने की उम्मीद में चौपला से एक-एक किमी पैदल चल कर सीओ ऑफिस से आगे पहुंच गए। यहां पर टाटा मैजिक, डग्गामार बसों में सवार होकर गंतव्य को रवाना हुए। उधर रोडवेज स्टैंड पर बसों का ठहराव नहीं होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह साढ़े 11 बजे तक दिल्ली की दिशा में जाने वाली दस बस ही स्टैंड पर रुक कर गंतव्य को रवाना हुईं, जबकि परिवहन निगम के एआरएम मोहम्मद शफी ने सभी बसों के चालकों को स्टैंड पर बस रोकने के निर्देश दिए थे। कोई कर्मचारी बसों को रोकने के लिए भी मुस्तैद दिखाई नहीं दिया। एआरएम का कहना है कि स्टाफ की कमी के चलते रोडवेज स्टैंड पर परेशानी सामने आती है।