फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Crores spent during the period of administrator

95 दिन...86 ग्राम पंचायतें... और खपा दिए पांच करोड़ से अधिक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Crores spent during the period of administrator
अमरोहा। प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराए जाने से पहले ग्राम प्रधानों का कार्यकाल पूरा हो गया था। ऐसे में ग्राम पंचायतों की कमान प्रशासकों को सौंप दी गई थी। नये प्रधानों को शपथ दिलाए जाने से पहले तक ग्राम पंचायतों में विकास कार्य कराए जाने की जिम्मेदारी प्रशासकों की थी। जिले की 86 पंचायतों में प्रशासकों ने पांच करोड़ से अधिक की रकम खर्च कर दी है। मंडलायुक्त ने ऐसे सभी मामलों में जांच बैठा दी है। उन्होंने डीपीआरओ से जानकारी मांगी है।
विज्ञापन

जनपद में कुल 597 ग्राम पंचायतें है। सभी ग्राम प्रधानों का कार्यकाल 25 दिसंबर 2020 को खत्म हो गया था। इसके साथ ही सहायक विकास अधिकारियों को ग्राम पंचायतों का प्रशासक नामित किया गया। ग्राम पंचायतों के खाते में लाखों रुपये रह गए। इसके बाद सहायक विकास अधिकारियों ने ग्राम पंचायतों में काम कराना शुरू कर दिया। हालांकि इन लोगों ने पंचम वित्त आयोग और 15वें वित्त आयोग के रकम को खर्च करने में खूब मनमानी की है। जानकारी मिलने के बाद कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह ने डीपीआरओ से ब्योरा तलब किया है। इसके बाद सीडीओ को ग्राम पंचायतों की सूची दी गई है। इसके साथ ही अब ग्राम पंचायतों में कराए गए कामों की पड़ताल की जानी है नियमों और मानक के उल्लंघन मिलने पर कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन

10 लाख से अधिक खर्च करने वाली ग्राम पंचायत
अहरोई (अमरोहा), ढक्का (हसनपुर), सिहाली जागीर (गजरौला), डिडौली और कैलसा (जोया), ढ्योटी, शेरपुर, आजमपुर और चुचैला कला (धनौरा) जबकि चंदनकोटा, सांथलपुर, आदमपुर, बुरावली, मरौरा, मंगरौला और बिहारीपुर ऐ. (गंगेश्वरी) शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासक की अवधि में जिले की 18 ग्राम पंचायतों में 10 लाख रुपये से अधिक काम कराए गए हैं। इसके अलावा 76 ग्राम पंचायतों में पांच लाख रुपये से अधिक रुपये भुगतान हुआ है। कमिश्नर के निर्देश के बाद पंचायती राज विभाग ने जानकारी उपलब्ध कराई है।
- चंद्रशेखर शुक्ल, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed