फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   uncle shot his nephew in rogue

रंजिश में चाचा की चलाई गोली से घायल छात्र की जान गई

Thu, 21 Dec 2017 01:25 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/गजरौला। 
ब्यूरो अमर उजाला/गजरौला।  Updated Thu, 21 Dec 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
uncle shot his nephew in rogue
छात्र तस्लीम का फाइल फोटो।
थाना क्षेत्र के गांव चौबारा में मंगलवार रात जायदाद के बंटवारे को हुए खूनी संघर्ष में चाचा ने रंजिश में भतीजे को गोली मारी थी। घायल को सीएचसी से मेरठ रेफर किया गया था। बुधवार सुबह उपचार के दौरान छात्र ने दम तोड़ दिया। मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मामले में पुलिस ने आरोपी चाचा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। जबकि आरोपी चाचा फरार है। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिशें दे रही हैं।
विज्ञापन

गांव चौबारा निवासी हासम के बेटे ताज व कलुआ में जायदाद के बंटवारे को लेकर पिछले कई माह से मनमुटाव चल रहा था। कई बार कहासुनी भी हो चुकी है। इसी को लेकर मंगलवार रात करीब आठ बजे कलुआ व ताज में विवाद बढ़ गया था। बीच बचाव कर रहे बड़े भाई शाहिद के बेटे तस्लीम को कलुआ ने गोली मार दी थी। गोली का एक छर्रा रिश्तेदारी में आए मुरादाबाद के गुलड़िया निवासी बुजुर्ग बजरूद्दीन को भी लग गया था। दोनों घायलों को गजरौला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था। यहां से गंभीर हालत में तस्लीम को मेरठ रेफर किया गया था। कंधे में गोली लगने से खून ज्यादा बह गया और उपचार के दौरान बुधवार सुबह तस्लीम ने मेरठ के अस्पताल में दम तोड़ दिया। शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी कलुआ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कलुआ अभी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

- अरविंद मोहन शर्मा, थानाध्यक्ष गजरौला। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed