फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   two animal smuggler arrested

मुठभेड़ में दो पशु तस्कर हत्थे चढ़े

Wed, 27 Dec 2017 01:42 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला /अमरोहा।
ब्यूरो अमर उजाला /अमरोहा। Updated Wed, 27 Dec 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
two animal smuggler arrested
पशु चोरी व लूट के आरोप में पकड़े गए आरोपी। 
 सोमवार की रात गश्त के दौरान धनौरा पुलिस की पशु तस्करों से मुठभेड़ हुई। जिसमें घेराबंदी कर पुलिस ने दो तस्करों को धर दबोचा। पुलिस द्वारा पकड़े गए तस्करों से तमंचे व कारतूस के अलावा चोरी की भैंस बरामद की गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को पुलिस ऑफिस सभागार में एसपी सुधीर कुमार सिंह ने पशु तस्करों से हुई पुलिस मुठभेड़ का खुलासा करते हुए बताया कि सीओ मोनिका यादव निर्देशन में धनौरा पुलिस गश्त कर रही थी। तभी नौगावां फाटक के पास लूट की योजना बना रहे दो संदिग्ध युवकों को टोका तो, उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद बछरायूं थाना प्रभारी निरीक्षक ऋषिराम कठेरिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुठभेड़ के दौरान बछरायूं थाना क्षेत्र के गांव शरीफपुर निवासी विनोद पुत्र रूहड़े और गजरौला थाना क्षेत्र के गांव टोकरापट्टी निवासी अजयपाल पुत्र अमर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। विनोद पर 11 मामले दर्ज हैं। जिनसे अवैध तमंचा व कारतूस बरामद हुए हैं। जबकि शातिरों की निशादेही लूट की भैंस भी बरामद की गई है। दोनों शातिर पशु तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

बदमाशों को पकड़ने वाली टीम में बछरायूं थाना प्रभारी ऋषिराम कठेरिया, उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार, सिपाही मोहन सिंह, अरूण राणा, विनोद कुमार ने शातिर पशु तस्करों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed