फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   newly married women hanged by trap in gajraula

फंदे पर लटकी मिली नवविवाहिता की लाश

Sun, 31 Dec 2017 01:40 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला /गजरौला। 
ब्यूरो अमर उजाला /गजरौला।  Updated Sun, 31 Dec 2017 01:40 AM IST
विज्ञापन
newly married women hanged by trap in gajraula
गजरौला विवाहिता की संदिग्ध मौत पर पड़ताल करते सीओ।
नगर के मोहल्ला धुनपुरी में शनिवार शाम चार बजे संदिग्ध हाल में एक नवविवाहिता की लाश उसके ही कमरे में फंदे पर लटकी मिली। उसका का ही दुपट्टा गले में फंदा बना हुआ दिखाई दे रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटना पड़ताल शुरू कर दी। शव फंदे से उतरवाकर पीएम को भेज दिया। वहीं पति को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन

आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव खेलिया पट्टी निवासी मोहित कुमार डेढ़ साल पहले रोजगार के उद्देश्य से गजरौला की औद्योगिक नगरी में आया था। यहां उसने एक फैक्ट्री काम करना शुरू कर दिया और नगर के मोहल्ला सैफी नगर में किराए के कमरे में रहने लगा था। वहीं कमरे के पास ही बीस वर्षीय पूजा अपनी दादी के साथ रहती थी। यहीं से पूजा व मोहित की प्रेम कहानी शुरू हो गई। 28 मार्च 2017 को दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया। इसके बाद दोनों मोहल्ला धुनपुरी में अनिल जोशी के मकान में किराए पर रहने लगे। बताया जाता है कि शुरू से ही दोनों में छोटी-छोटी बातों को लेकर मनमुटाव रहने लगा। मोहल्ला धुनपुरी में ही मोहित की विवाहित बहन नीलम भी पति के साथ रहती है। किसी बात को लेकर नीलम व पूजा में मनमुटाव चल रहा था। मोहित के मुताबिक पूजा ने बहन नीलम के घर जाने के लिए मना किया था। लेकिन मैंने उसकी बात नहीं मानी थी। इसी बात को लेकर शनिवार सुबह 11 बजे भी कहासुनी हो गई थी। इसके बाद मोहित बाहर चला गया। शाम करीब चार बजे उसका शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया। मोहित का हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed