फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   masoom ko goli lgi

हर्ष फायरिंग में छह साल के मासूम को लगी गोली

Sat, 01 Oct 2016 02:16 AM IST
अखिलेश शर्मा/अमर उजाला, अमरोहा
अखिलेश शर्मा/अमर उजाला, अमरोहा Updated Sat, 01 Oct 2016 02:16 AM IST
विज्ञापन
masoom ko goli lgi
kalwari firing - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
आनन-फानन में घायल मासूम को गांव के झोलाछाप को दिखाया गया। जहां से रहरा सीचएसी ले जाया गया। गंभीर हालत में मासूम को हायर सेंटर रेफर किया गया है। वहीं मामले में पुलिस ने एक आरोपी को नामजद करते हुए चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 
विज्ञापन



थाना क्षेत्र के गांव सांथलपुर निवासी अमरीश की पत्नी ने चार तीन दिन पहले बेटे को जन्म दिया था। बृहस्पतिवार को घर में नवजात के नामकरण की रस्म मनाई जा रही थी। आरोप है कि रात करीब आठ बजे अमरीश व उसके कुछ रिश्तेदार शराब के नशे में छत पर अवैध हथियारों से हर्ष फायरिंग कर रहे थे। इस बीच पड़ोस के घर में प्रीतम का छह वर्षीय बेटा निहाल खाना खा रहा था। इस दरम्यान एक गोली निहाल की पीठ में जाकर लग गई। मासूम को गोली लगते ही खुशियां मातम में बदल गई।
विज्ञापन


अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों की भीड़ प्रीतम के घर जमा हो गई। आनन-फानन में निहाल को गांव के ही झोलाछाप को दिखाया गया, जहां से गंभीर हालत में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रहरा में भर्ती कराया गया। यहां से भी डाक्टरों ने उसे गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया है। बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है। एसएसआई किरनपाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर अमरीश व तीन-चार अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी जा रहीं है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed