{"_id":"5776c18a4f1c1b797179b7e4","slug":"lootpat-in-kalsa-amroha","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट कर्मी को घायल कर कच्छा बनियान गिरोह ने की लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोर्ट कर्मी को घायल कर कच्छा बनियान गिरोह ने की लूटपाट
अमर उजाला/ ब्यूरो/अमरोहा
Updated Sat, 02 Jul 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
कैलसा बार्डर स्थित आवास पर लूट के बाद बिखरा पड़ा सामान।
विज्ञापन
कच्छा बनियानधारी बदमाशों ने गुरुवार रात कैलसा बार्डर पर जमकर कहर बरपाया। दिन में किसी वक्त घर में छिपे बैठे एक बदमाश ने रात को कोर्ट कर्मी के घर की किवाड़ खोलकर अपने साथियों को अंदर दाखिल कर लिया। हथियारों के बल पर परिवार को बंधक बनाकर घर में रखे सोने चांदी के जेवर व छोछक में मिले सामान समेत तीन लाख का माल ले गए। विरोध करने पर दंपति के साथ बेरहमी से पिटाई की।
चंद कदम की दूरी पर चौकी पुलिस सोती रही। थाने पर सूचना देने के बाद एक दारोगा घटनास्थल पर पहुंचा। तब तक बदमाश भ्ााग चुके थे। वहीं पुलिस ने धाराओं का अल्पीकरण करते हुए मामले को चोरी में दर्ज किया है।
अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के कैलसा बार्डर निवासी ओमप्रकाश मुरादाबाद कोर्ट में लिपिक हैं। घर के बाहर बनी दुकान में उनका बेटा जसविंदर मोबाइल की दुकान करता है। गुरुवार की शाम जसविंदर दुकान पर था तथा ओमप्रकाश मुरादाबाद में थे। इसी दौरान एक कच्छा बनियानधारी बदमाश घर में दाखिल हो गया। रात को परिजन खाना खाकर सो गए। देर रात घर में छिपे बदमाश ने मेन गेट खोल दिया। तमंचों एवं रायफलों से लैस चार बदमाश घर में दाखिल तथा दो बाहर रखवाली के लिए खड़े हो गए। घर में घुसे कच्छा बनियानधारी डकैतों ने जसविंदर व इसकी पत्नी कल्पना को बंधक बनाकर घर की चाबियां ले लीं।
विज्ञापन
बदमाशों की बेरहमी से पिटाई से जसविंदर की कमर पर चोट के निशान पड़ गए तथा पत्नी के आपरेशन के टांके टूट गए। बदमाशों ने कमरे में रखी सेफ का ताला तोड़ कर इसमें रखे सोने चांदी के जेवर, नकदी तथा घर में रखा सामान समेत तीन लाख का माल ले गए। घटना को पुलिस ने चोरी में दर्ज किया है।