{"_id":"5a8b30914f1c1bd04b8b690a","slug":"illegal-namkeen-factory-seal","type":"story","status":"publish","title_hn":"नमकीन की अवैध फैक्ट्री सील","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नमकीन की अवैध फैक्ट्री सील
ब्यूरो अमर उजाला/अमरोहा।
Updated Tue, 20 Feb 2018 01:46 AM IST
विज्ञापन
नौगांवा सादात के फरीदी मस्जिद वाली गली में पकड़ी गई नमकीन बनाने की अवैध फैक्ट्री में सीज सामान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन के निर्देश पर त्योहारों के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ताबड़तोड़ छापे मारी कर रही है। मुखबिर की सूचना पर नौगावां सादात पहुंची विभागीय टीम ने अवैध रूप से चल रही नमकीन की फैक्ट्री पर छापा मार दिया। छापेमारी के बाद कारीगरों में अफरातफरी मच गई। टीम ने विभिन्न खाद्य पदार्थों के छह नमूने लेकर फैक्ट्री को सील कर दिया है।
सोमवार केे अभिहित अधिकारी सुनील कुमार व मुख्य खाद्य सुरक्षाधिकारी पंकज कुमार को मुखबिर से सूचना मिली कि नौगावां सादात के मोहल्ला फरीदी मस्जिद वाली गली में अवैध रूप से नमकीन की फैक्ट्री चल रही है। जिसके बाद टीम फैक्ट्री पर छापा मार दिया। जांच पड़ताल के बाद फैक्ट्री बिना लाइसेंस चलती पाई गई। जिसके बाद टीम ने स्पेशल नाइस गोल्ड नमकीन, हरे रंग की बूंदी, बेसन, खुली नमकीन, रिफाइंड पामोलिन आयल के नमूने लेकर जांच के लिए भेजा। जबकि 27 कट्टे खुली नमकीन, 1571 पैकेट स्पेशल नाइस गोल्ड नमकीन, 430 कट्टे हरे रंग की बूंदी, 15 बोरी बेसन और 60 किलो रिाफाइंड पामोलिन आयल सीज कर दिया है। मुख्य खाद सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार के मुताबिक पकड़े गए माल की कीमत करीब 70 हजार की है। छापेमारी के दौरान रामजीत, पीके जयंत, तंमय, अग्रहरि, विजय कुमार और महेश कुमार मौजूद रहे।