फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   girl child and woman suicide in love affair

प्रेम प्रसंग में किशोरी और युवती ने किया आत्मदाह

Sat, 24 Feb 2018 01:30 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला /गंगेश्वरी(अमरोहा)।
ब्यूरो अमर उजाला /गंगेश्वरी(अमरोहा)। Updated Sat, 24 Feb 2018 01:30 AM IST
विज्ञापन
आदमपुर थानाक्षेत्र में गुरुवार की रात प्रेम प्रसंग में किशोरी और युवती ने मिट्टी का तेल छिड़कर जान दे दी। किशोरी ने पशुशाला में खुद को आग लगा ली। जबकि युवती ने घर में ही आत्मदाह किया। किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं युवती ने इलाज के दौरान मेरठ में दम तोड़ दिया। दोनों में मामलों में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन

आदमपुर थानाक्षेत्र की एक किशोरी का गांव के ही युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी किशोरी के पिता को हो गई। गुरुवार शाम पिता ने किशोरी को ऐसा करने से मना किया। साथ ही पिटाई भी कर दी। इससे आहत किशोरी ने रात में घर से चंद कदमों की दूरी पर मौजूद पशुशाला में जाकर मिट्टी तेल छिड़कर आग लगा दी। जब तक परिजनों को जानकारी हुई तब उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए रात में ही अंतिम संस्कार दिया।
विज्ञापन

वहीं आदमपुर थानाक्षेत्र के सरौली गांव में युवती और युवक का प्रेम प्रसंग चल रहा था। गुरुवार दोपहर युवक ने युवती को जंगल में बुलाया। इसके बाद युवती युवक के साथ बाइक से हसनपुर चली गई। परिजनों को जानकारी होने पर युवक को फोन लगाया। लेकिन युवक ने फोन नहीं उठाया। तो परिजनों प्रेमी के दोस्त के जरिए उसे को धमकाया। धमकी के बाद प्रेमी ने युवती को गांव भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

घर पहुंचने पर इस मामले को लेकर पिता और भाई ने युवती की पिटाई कर दी। रात में युवती ने कमरे में मिट्टी का तेल छिड़कर खुद को आग लगा ली। नब्बे फीसदी जल चुकी युवती को परिजनों ने रहरा सीएचसी में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत देख डाक्टरों ने मेरठ रेफर कर दिया। मेरठ में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। रहरा चौकी इंचार्ज प्रेम पाल ने बताया कि युवती के आत्मदाह की सूचना मिली थी। गांव में पहुंचकर युवती को सीएचसी में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed