फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   found died body of farmer at field in amroha, accussed murder

खेत पर गए किसान का चारपाई पर मिला शव, हत्या का आरोप

Wed, 10 Oct 2018 02:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,नौगांवा सादात(अमरोहा)
ब्यूरो/अमर उजाला,नौगांवा सादात(अमरोहा) Updated Wed, 10 Oct 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
found died body of farmer at field in amroha, accussed murder
हत्या
 नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के कौराल गांव में खेत पर गए किसान का शव नलकूप के पास चारपाई पर मिलने से सनसनी फैल गई। गले और टांगों पर चोट के निशान मिलने पर परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। थाने में तहरीर दे दी है। किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने श्ाव पोस्टमार्टम को भेजा है। पुलिस बिजली के करंट से हादसा मान रही है।  
विज्ञापन


नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के गांव कौराल निवासी शफीक (50) पुत्र शौकत मध्यम वर्ग के किसान हैं। परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा और दो बेटियां हैं। बेटा बुलंदशहर के एक निजी स्कूल में अध्यापक हैैं। आरोप के मुताबिक मंगलवार की तड़के शफीक अपने खेत पर गए थे। करीब छह बजे उनकी पत्नी नफीसा नाश्ता लेकर खेत पर पहुंची तो किसान का शव नलकूप के पास में चारपाई पर पड़ा मिला। गले और टांगों पर चोट के निशान थे। यह देख पत्नी की चीख निकल गई। शोर सुनकर खेतों पर काम कर रहे ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन


जानकारी मिलते ही नौगांवा सादात पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। पत्नी के मुताबिक किसान तड़के ठीक अवस्था में खेत पर गए थे। परिजनों ने रंजिशन हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर वीरेश कुमार ने बताया कि किसान की मौत करंट से होना प्रतीक होता है। लाश का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed