{"_id":"5a1331cc4f1c1b6e548be472","slug":"firing-in-two-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो गांवों में पथराव और फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो गांवों में पथराव और फायरिंग
ब्यूरो अमर उजाला /नौगावां सादात।
Updated Tue, 21 Nov 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
नौगावां सादात में पथराव से क्षतिग्रस्त हुई टाटा मैक्स गाड़ी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रेत से लदी टाटा मैक्स भैंसा बुग्गी से टकरा गई, जिसके बाद दो समुदायों के लोगों में मारपीट हुई। विवाद के चलते दो गांवों के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में पथराव हुआ। इसमें टाटा मैक्स क्षतिग्रस्त हो गई। देखते ही देखते दोनों ओर से फायरिंग होने लगी, जिससे अफरातफरी मच गई। सांप्रदायिक मसला होने की भनक लगते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। नौगावां सादात थाना, शहर कोतवाली समेत कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची और स्थिति पर काबू पाया। घटना से दोनों गांवों के बीच तनावपूर्ण माहौल है। पुलिस ग्रामीणों पर बराबर नजर रखे हुए है। वहीं, एक पक्ष की ओर से तहरीर दी गई है।
जब्दी गांव निवासी तेजपाल व रघुवीर अपने खेत से भैंसा बुग्गी लेकर आ रहे थे। इसी दौरान सैदपुर इम्मा निवासी गुलाम नबी टाटा मैक्स में रेत लादकर घर जा रहा था। उसके साथ तीन मजदूर थे। सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे जब्दी-शेखूपुरा तिराहे पर दोनों वाहनों टकरा गए। इस को लेकर विवाद होने लगा। मैक्स सवार ने गाली-गलौज के बाद दोनों भाइयों को पीट दिया। जैसे ही यह खबर जब्दी के ग्रामीणों को मालूम हुई वैसे ही भारी संख्या में ग्रामीण एकत्र होकर मौके पर पहुंच गए। मैक्स सवारों को पकड़कर बेरहमी से पीटा। इसकी सूचना मिलने पर सैदपुर इम्मा के लोग भी भारी तादात में एकत्र होकर घटनास्थल पर आ गए। दोनों गांवों के लोगों के बीच पथराव होने लगा जिसमें मैक्स गाड़ी टूट गई।
इसी बीच कुछ लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी। ग्रामीण इधर-उधर भागने लगे। पता चलते ही थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। मामला सांप्रदायिक बताते हुए अफसरों को खबर दी। थोड़ी देर में ही शहर कोतवाली पुलिस, छह डायल 100 की गाड़ियां व अन्य पुलिस फोर्स वहां पहुंच गया। भारी फोर्स देखकर दोनों गांवों के लोग फरार हो गए। पुलिस ने गुलाम नबी की गिरफ्तारी के लिए गांव में दबिश डाली, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। क्षतिग्रस्त वाहन को पुलिस ने थाने भिजवा दिया। तेजपाल की ओर से दूसरे पक्ष के लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है, जिस पर पुलिस कार्रवाई करने की बात कह रही है। दोनों गांवों में तनावपूर्ण माहौल है। एहतियातन पुलिस ग्रामीणों पर निगाह रखे है।