फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   firing in the office of bjp leader

भाजपा नेता के कार्यालय में तोड़फोड़, फायरिंग, कई घायल

Fri, 29 Dec 2017 01:30 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/गजरौला। 
ब्यूरो अमर उजाला/गजरौला।  Updated Fri, 29 Dec 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
firing in the office of bjp leader
गजरौला भाजपा नेता के कार्यालय पर हमले के बाद पड़ताल करती पुलिस।
नेशनल हाईवे स्थित भाजपा नेता हरवीर सिंह सिद्धू के कार्यालय पर गुरुवार शाम नकाबपोश हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया। लोहे की रॉड, लाठी-डंडों से तोड़फोड़ शुरू कर दी गई। कई राउंड फायरिंग भी हुई। हमलावरों के सामने जो आया उसे बुरी तरह से पीटा गया। दो कार समेत आधा दर्जन वाहनों में तोड़फोड़ कर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया गया। हमले में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। हमलावरों को कैबिनेट मंत्री का समर्थक बताया जा रहा है। 
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी के अमरोहा सांसद चौधरी कंवर सिंह तंवर के करीबी युवा भाजपा नेता हरवीर सिंह सिद्घू का नेशनल हाईवे स्थित एमडीए कालोनी गेट के पास ही आवास है। आवास के नीचे कार्यालय बनाया हुआ है। बताया जाता है कि गुरुवार शाम करीब छह बजे हरवीर सिंह सिद्घू अपने कार्यालय में बैठे थे। इस दौरान यहां पूर्व ब्लॉक प्रमुख महावीर सिंह, पिंटू, सुभाष, सौरभ समेत करीब सात आठ लोग मौजूद थे। इसी समय यहां दर्जनभर लोगों ने लाठी डंडों, लोहे की रोड से हमला कर दिया। 
विज्ञापन

तमंचों से कई राउंड फायरिंग करते हुए जमकर दहशत फैलाई। जो भी मिला पीटना शुरू कर दिया। लोहे की रोड लाठी डंडो से खूब तोड़फोड़ की गई। जिसमें कार्यालय में लगे एलसीडी टीवी, तीन बाइक, स्कूटी, दो कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं। इसके अलावा कार्यालय के कई शीशे बुरी तरह से तोड़ दिए गए। फायरिंग से कार्यालय के दरवाजे में भी छेद हो गया। हमले में कई लोग बुरी तरह से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी। हालांकि हमले की पीछे का कारण अभी सामने नहीं आया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed