फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   deadbody of pradhan found

आम के पेड़ से लटका मिला प््रधान का शव

Wed, 04 May 2016 01:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Wed, 04 May 2016 01:57 AM IST
विज्ञापन
 ओसामाफी ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान का शव आम के बाग में पेड़ से लटका मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। देर शाम आई पीएम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव ओसामाफी निवासी कृष्ण अवतार सैनी (45) पुत्र पतराम सिंह गांव का प्रधान है। मंगलवार सुबह जब लोग जंगल की तरफ गए तो मनीराम के आम के बाग में एक पेड़ पर प्रधान का शव प्लास्टिक की रस्सी से लटका हुआ था। इस पर परिजनों को जानकारी दी गई।
विज्ञापन


इधर, सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। बाद में पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए  भेजा। इधर, मृतक के चाचा अनूप सिंह ने पुलिस को तहरीर   दी। इसमें हत्या का आरोप लगाया गया है। तहरीर में कहा गया है कि, रात दो बजे गांव के ही दो लोग प्रधान को अपने साथ  ले गए थे और मंगलवार सुबह प्रधान का शव पेड़ से लटका मिला। मांग की कि दोषियों के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की  जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली निरीक्षक ने  बताया कि मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन पीएम रिपोर्ट के बाद ही मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed