फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   deadbody of former prime found at highway

पूर्व प्रधान का शव हाईवे किनारे मिला

Tue, 16 Jan 2018 01:53 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/गजरौला/गढ़मुक्तेश्वर। 
ब्यूरो अमर उजाला/गजरौला/गढ़मुक्तेश्वर।  Updated Tue, 16 Jan 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
deadbody of former prime found at highway
शहवाजपुर डोर के पूर्वु प्रधान नन्हुआ का फाइल फोटो।
जनपद अमरोहा के पूर्व प्रधान का शव नेशनल हाईवे पर निर्माणाधीन फ्लाई ओवर के पास मिलने से सनसनी फैल गई। बताया जाता है कि मुरादाबाद का एक प्रॉपर्टी डीलर पूर्व प्रधान को घर से बुलाकर लाया था। परिजनों ने साजिश के तहत प्रॉपर्टी डीलर पर हत्या कराने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस ने दुर्घटना से वजह से पूर्व प्रधान की मौत की आशंका जताई है। 
विज्ञापन


जनपद अमरोहा के थाना गजरौला क्षेत्र के गांव शहबाजपुर डोर का पूर्व प्रधान ननुवा खां रविवार की दोपहर करीब तीन बजे जनपद मुरादाबाद के एक प्रॉपर्टी डीलर के साथ अपने घर से बाइक लेकर चला था, लेकिन रात बीतने के बाद भी घर नहीं लौटा। सुबह होते ही सोमवार को गढ़ में स्याना चौपला पर निर्माणाधीन फ्लाई ओवर के नीचे एक अज्ञात शव पड़ा मिला। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कपड़ों की तलाशी ली तो उनमें मिले कागजों के आधार पर शव की शिनाख्त शहबाजपुर डोर के पूर्व प्रधान 55 वर्षीय ननुवा खां से रूप में हुई। मृतक के मुंह, माथे और सिर समेत शरीर में कई जगह लगी चोट नजर आ रही थी। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही परिजन और रिश्तेदार दर्जनों ग्रामीणों को साथ लेकर आनन फानन में मौके पर आ गए, उनकी मौजूदगी में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतक के छोटे भाई ताहिर ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करने वाला मुरादाबाद का जयविंद्र रविवार की दोपहर उसके भाई ननुवा खां को अपने साथ घर से ले गया था। इंस्पेक्टर दीपक त्यागी का कहना है कि फौरी तौर पर की गई जांच में मामला हत्या की बजाए अधूरे फ्लाई ओवर से बाइक गिरने पर हुई दुर्घटना में पूर्व प्रधान ननुवा की मौत होने से जुड़ा प्रतीत हो रहा है।  लेकिन मौत की कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा और तभी आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed