{"_id":"5772d2f74f1c1be92979ad12","slug":"accident-in-amroha","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालगाड़ी से कटकर दो युवकों की मौत, शिनाख्त नहीं ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मालगाड़ी से कटकर दो युवकों की मौत, शिनाख्त नहीं
अमर उजाला/ब्यूराे, अमराेहा
Updated Wed, 29 Jun 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
दुर्घटना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में ओवरब्रिज के नीचे मालगाड़ी से कटकर दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। दो धड़ों में शरीर बंट गया। थोड़ी देर में ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। जीआरपी, आरपीएफ व पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। मृतकों की शिनाख्त के प्रयास किए, मगर पहचान नहीं हो सकी थी। फिलहाल दोनों शव पीएम के लिए भेज दिए हैं।
नगर में ओवरब्रिज के नीचे रात करीब आठ बजे मालगाड़ी ट्रेन से कटकर दो युवकों की मौत हो गई, जिनकी लाशें देखते ही आस पड़ोस के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस को मामले की जानकारी दी।
इसके बाद जीआरपी व आरपीएफ को भी मसले से अवगत कराया। कुछ समय बाद ही पुलिस ओवरब्रिज के नीचे आ गई। लोगों से मृतकों की पहचान के प्रयास कराए। ट्रैक पर दूर तक बिखरे शरीर के अंगों को पुलिस ने समेटा और फिर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन
जीआरपी के मुताबिक मृतकों के बारे में कुछ पता नहीं लग सका है। जेबों में भी पहचान से संबंधित कोई ऐसा प्रूव नहीं मिला है, जिससे कि उनके परिजनों तक पहुंचा जा सके। शहर कोतवाली को मैसेज कराया गया है। हादसा कैसे हुआ, इसके बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता।