फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   पशु चिकित्सा विभाग की टीम को ग्रामीणों ने बनाया बंधक, हंगामा

पशु चिकित्सा विभाग की टीम को ग्रामीणों ने बनाया बंधक, हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:54 PM IST
विज्ञापन
पशु चिकित्सा विभाग की टीम को ग्रामीणों ने बनाया बंधक, हंगामा
ढबारसी (अमरोहा)। गोवंशीय पशुओं को छोड़ने प्रस्तावित गोशाला पहुंची पशु चिकित्सा विभाग की टीम को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया। अधिकारी और ग्रामीणों में तीखी नोकझोंक हुई। जमकर हंगामा हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और टीम को बंधनमुक्त कराया। इस दौरान घंटों तक हंगामे की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव मंगरौला के ग्रामीणों ने एकत्र होकर फसलों का नुकसान कर रहे नौ गौवंशीय पशुओं को पकड़ लिया। एसडीएम के निर्देश पर पशु चिकित्सा विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और पशुओं को डीसीएम में लाद लिया। टीम पशुओं को लेकर आदमपुर थाना क्षेत्र के सांथलपुर गांव स्थित गोशाला पहुंच गई। पशुओं को देखकर खेतों पर कार्य रहे लोगों का गुस्सा भड़क गया। पशुओं द्वारा फसलों का नुकसान करने की बात कहीं। आक्रोशित लोगों ने पशु चिकित्सा विभाग की टीम को बंधकर बना लिया। आरोप लगाया कि न तो अभी तक गोशाला का निर्माण हुआ और न ही पशुओं के खाने की कोई व्यवस्था है। पहले से ही 30 से 40 पशु मौजूद हैं, जो फसलों का नुकसान कर रहे हैं। ग्रामीणों का आक्रोश देखकर टीम ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही एसएसआई राकेश कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया और टीम को मुक्त कराया। एसएसआई राकेश कुमार ने बताया कि पशु चिकित्सा विभाग की टीम कुछ पशुओं के लेकर आई थी। जिसे सांथलपुर के ग्रामीण ने गाड़ी से पशुओं को उतरने नहीं दे रहे थे। मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कर दिया और पशुओं को गोशाला में छुड़वा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed