{"_id":"59e118bb4f1c1b71548b721e","slug":"71507924155-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की मौत पर हंगामा ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला की मौत पर हंगामा ा
Updated Sat, 14 Oct 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला की मौत पर हंगामा कर लगाया जाम
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
प्रसव के लिए आई महिला को बेहतर उपचार के लिए भेजने के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने मौत की जानकारी मिलने पर चिकित्सालय के बाहर हंगामा कर जाम लगा दिया। पुलिस ने समझाकर जाम खुलवाया। दोनों पक्षों में बाद में समझौता हो जाने पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। चिकित्सक का कहना था कि खून की कमी की वजह से महिला की मौत हो गई।
थाना क्षेत्र के गांव शेरपुर की बबीता पत्नी पिंकू प्रसव के लिए एक चिकित्सक के क्लीनिक पर आई थी। शु्क्रवार दोपहर बाद महिला की तबियत बिगड़ने लगी। चिकित्सक ने खून की कमी बताते हुए उसको बड़े अस्पताल भेज दिया। परिजन उसे ले जाने की तैयारी कर रहे थे। इस दौरान महिला की मौत हो गई। परिजनों को मौत की जानकारी हुई तो उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया और जाम लगा दिया। वे चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगा रहे थे। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुच गई। पुलिस ने समझा बुझा कर जाम खुलवाया। चिकित्सक का कहना था कि महिला में खून की कमी थी और समय रहते ही परिजनों को बता दिया गया था। दोनों पक्षों में समझौता होने की वजह से कोई कार्रवाई नहीं की गई।
....