फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   आज फिर एनआईए के सामने पेश होगा गुफरान

आज फिर एनआईए के सामने पेश होगा गुफरान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jan 2019 01:10 AM IST
विज्ञापन
आज फिर एनआईए के सामने पेश होगा गुफरान
अमरोहा। एनआईए के हिरासत से तीन दिन बाद घर पहुंचे गुफरान की सोमवार को फिर दिल्ली आफिस में पेशी होगी। तीन दिन की पूछताछ के बाद एनआईए ने गुफरान को घर भेज दिया था। वह शनिवार को घर पहुंचा था। संदिग्ध आतंकी सुहैल से कनेक्शन होने पर गुफरान एनआईए की रडार पर था।
विज्ञापन

26 दिसंबर को अमरोहा से संदिग्ध आतंकी मुफ्ती सुहैल समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया था। जांच पड़ताल में सुहैल का कनेक्शन नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के गांव बांसखेड़ी निवासी गुफरान से सामने आया था। जिस पर एनआईए ने तीन जनवरी से पंद्रद जनवरी के बीच गुफरान से नौ बार पूछताछ की थी। 16 जनवरी को हिरासत में लेने के बाद एनआईए ने 17 जनवरी को बांसखेड़ी में छापा मारा था। करीब तीन दिन हिरासत में रखने के बाद एनआईए ने गुफरान को छोड़ दिया था। वह शनिवार को अपने गांव पहुंचा। सूत्रों की मानें तो सोमवार को गुफरान दिल्ली बुलाया गया है। जहां उससे फिर कुछ बिंदुओं पर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed