फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   खंडहर बिल्डिंग में चल रही अवैध शस्त्र फैक्ट्री पकड़ी, तीन गिरफ्तार

खंडहर बिल्डिंग में चल रही अवैध शस्त्र फैक्ट्री पकड़ी, तीन गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
खंडहर बिल्डिंग में चल रही अवैध शस्त्र फैक्ट्री पकड़ी, तीन गिरफ्तार
अमरोहा। कोतवाली पुलिस ने पुराने सिंडीकेट बैंक की खंडहर इमारत में चल रही अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने तीन बदमाशों को मौके पर तमंचे बनाते रंगे हाथ पकड़ लिया। इनके कब्जे से 13 अवैध तमंचे और उपकरण बरामद किए गए हैं। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक डा विपिन ताडा ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अपर पुलिस अधीक्षक बृजेश सिंह के निर्देशन में पुलिस अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही हैं। सोमवार की रात सीओ सिटी जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में इंस्पेक्टर सतीश कुमार, एसआई उमाशंकर सिंह, राजेंद्र तोमर, अमित कुमार, सत्यदेव सिंह व सिपाही उमेश कुमार, रोहित कुमार, प्रवीण कुमार और विपिन कुमार के साथ पुरानी सिंडीकेट बैंक की खाली पड़ी खंडहर इमारत में छापा मारकर अवैध शस्त्र फैक्ट्री पकड़ ली। मौके से नगर के मोहल्ला अफगानान निवासी अजहर, देहात थाना क्षेत्र के गांव लालू नंगला निवासी हिस्ट्रीशीटर यासीन और ग्राम नौहरान निवासी हिस्ट्रीशीटर नवाब को मौके पर तमंचा तैयार करते हुए गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान कब्जे से नौ तमंचे 315 बोर, चार तमंचे 12 बोर, दो तमंचे अधबने और पांच तमंचे 12 बोर अधबने बरामद हुए। जबकि दो अधबने तमंचों की बाडी, अधबनी तीन नाल 315 बोर, चार नाल 12 बोर, एक आरी, चार छोटे बरमे, एक हथौड़ी, चार रेती, पेचकस, स्प्रिंग और कील आदि उपकरण बरामद हुए है। जबकि तीन जिंदा कारतूस और भारी मात्रा में कारतूस खोखा बरामद किए गए। एसपी के मुताबिक गिरफ्तार बदमाश बेहद शातिर किस्म के अपराधी हैं। यह चुनावी माहौल में बेचने के लिए अवैध शस्त्र तैयार कर रहे थे। इतना ही नहीं शस्त्रों को बेचने के लिए व्हाटसएप पर तंमचो की फोटो भेजकर प्रचार करते थे। एसपी के मुताबिक बदमाश अजहर मुरादाबाद और अमरोहा के विभिन्न थानों में आठ और हिस्ट्रीशीटर यासीन और नवाब पर देहात थाना में पांच पांच गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed