{"_id":"5b9811f8867a557fe732b2c6","slug":"21536692728-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आबकारी अधिकारी पर सेल्समैन के साथ मारपीट का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आबकारी अधिकारी पर सेल्समैन के साथ मारपीट का आरोप
Updated Wed, 12 Sep 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
मंडी धनौरा। प्रिंट रेट से अधिक दाम वसूलने की शिकायत पर जांच करने आए जिला आबकारी अधिकारी पर बीयर व अंग्रेजी शराब की दुकान के तीन सेल्समैन की डंडे से पिटाई का आरोप लगा है। एक सेल्समैन का सिर डंडा लगने से फट गया। उसके आठ टांके लगे हैं। दूसरी ओर आबकारी अधिकारी ने मारपीट की घटना से इंकार किया है।
जिला आबकारी अधिकारी परशुराम दुबे ने सोमवार को बाईपास मार्ग स्थित बीयर व अंग्रेजी शराब की दुकान की चेकिंग की थी। दोनों ही दुकान आपस में सटी हुई हैं। बताया जाता है कि आबकारी अधिकारी दोनों दुकानों पर प्रिंट रेट से अधिक कीमत वसूलने की शिकायत पर पहुंचे थे। आरोप है कि आबकारी अधिकारी ने आते ही बीयर की दुकान पर मौजूद सेल्समैन जाकिर और उपेंद्र की पिटाई शुरू कर दी। आरोप है कि उन्होंने डंडे से पिटाई की। इसके बाद आबकारी अधिकारी ने अंगेजी शराब की दुकान पर मौजूद सेल्समैन शिवम वर्मा की पिटाई कर दी। विरोध करने पर उसके सिर में डंडा मार दिया गया। डंडा लगते ही खून बहने लगा। यह देख आबकारी अधिकारी वहां से खिसक लिए। शिवम का निजी अस्पताल में उपचार कराया गया। डंडो से पिटाई करने के बाद माहौल गरमा गया। सेल्समैन ने इसकी सूचना अपने ठेकेदारों को दी। बताया जाता है कि प्रिंट रेट से अधिक दाम पर शराब व बीयर बेच रहे ठेकेदारों ने आबकारी अधिकारी के खिलाफ आवाज नहीं उठाने के लिए सेल्समैनों पर दबाव बनाया।
जिला आबकारी अधिकारी परशुराम दुबे ने सेल्समैन की पिटाई के आरोपों को झूठा बताते हुए कहा कि सेल्समैन की पिटाई उनके मैनेजर या किसी अन्य द्वारा की गई होगी। पिटाई का झूठा आरोप दबाव बनाने के लिए लगाया जा रहा है ताकि वे प्रिंट रेट से अधिक दाम वसूलने के मामले में उनके खिलाफ कार्रवाई ना कर सकें।