फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   रिटायर्ड इंजीनियर का खाता हैंक कर 27 हजार उड़ाए

रिटायर्ड इंजीनियर का खाता हैंक कर 27 हजार उड़ाए

Sat, 17 Jun 2017 01:52 AM IST
Updated Sat, 17 Jun 2017 01:52 AM IST
विज्ञापन
रिटायर्ड इंजीनियर का खाता हैंक कर 27 हजार उड़ाए
रिटायर्ड इंजीनियर का खाता हैक कर उड़ाए 27 हजार
विज्ञापन

मंडी धनौरा। तमाम सावधानी व सूचना के बावजूद साइबर क्राइम रुकने का नाम नहीं ले रहा है। फर्जीवाड़ा करने वालों ने एक रिटायर्ड इंजीनियर से एटीएम व आधार कार्ड का नंबर मालूम कर खाते से 27 हजार रुपये उड़ा दिए। जानकारी होने पर इंजीनियर की ओर से थाने में तहरीर दी गई है।

नगर के मोहल्ला विजय नगर में बोकारो स्टील प्लांट के रिटायर्ड अधीक्षक सुरेश चंद गुप्ता रहते हैं। शुक्रवार की दोपहर लगभग तीन बजे उनके मोबाइल पर 8877464083 से किसी राहुल शर्मा का फोन आया। कथित राहुल शर्मा ने स्वयं को भारतीय स्टेट बैंक का इंप्लाइ बताते हुए कहा कि उनका एटीएम आधार कार्ड से लिंक करना है। सुरेश चंद गुप्ता का कहना है कि आज ही बैंक की ओर से एक मैसेज आया था। यह सोचकर कि जानकारी बैंक द्वारा की जा रही है। उसको आधार कार्ड का नंबर बता दिया गया। आधा घंटे के भीतर उनके खाते से दो बार में 27 हजार रुपये की रकम खाते से निकलने का मैसेज उनके मोबाइल पर आया तो उनके होश उड़ गए। तत्काल उनको ठगी का अहसास हो गया। उन्होंने इस संबंध में बैंक में जानकारी की। रिटायर्ड इंजीनियर की ओर से थाने में तहरीर दे दी गई है। पुलिस ने कथित राहुल शर्मा का मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगवा कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed