फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   गाली गलौज से तंग आकर भाइयों ने रेती थी युवक की गर्दन

गाली गलौज से तंग आकर भाइयों ने रेती थी युवक की गर्दन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
गाली गलौज से तंग आकर भाइयों ने रेती थी युवक की गर्दन
अमरोहा। आदमपुर थाना क्षेत्र में गुरेठा के जंगल में बरात में आए गढ़मुक्तेश्वर निवासी युवक की गर्दन काट कर हत्या करने की कोशिश का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। वारदात को अंजाम घर के सामने रहने वाले सगे भाइयों ने दिया। वह हर रोज शराब पीकर गाली-गलौज करता था। इससे तंग आकर उसकी गर्दन रेत दी। पुलिस ने दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक बृजेश सिंह घटना का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 31 मई को आदमपुर थाना क्षेत्र के गुरेठा में बरात आई थी। बरात में हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र के गांव इनायतपुर निवासी चौबीस वर्षीय राकेश भी आया हुआ था। देर रात राकेश बाइक से साथियों के साथ जंगल की तरफ गया था। जहां हमलावर राकेश की गर्दन चाकू से रेतकर फरार हो गए थे। वहां से गुजर रहे लोगों ने राकेश को तड़पते हुए देखा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया था। फिलहाल राकेश का उपचार मेरठ हायर सेंटर में चल रहा है। घायल की पत्नी कलावती की तहरीर पर काई मुस्तकम निवासी लोकेश और उसके दो अन्य साथियों पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। मुखबिर की सूचना और घायल राकेश के बयानों के आधार पर इनायतपुर निवासी सगे भाई चेतन और योगराज के नामों का खुलासा हुआ। लिहाजा रविवार को पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू पौरारा गांव के जंगल से बरामद किया गया। बाइक की बरामद कर ली गई। एएसपी के मुताबिक घायल और आरोपी इनायतपुर गांव के निवासी है। दोनों के घर आमने-सामने रहते हैं। राकेश शराब पीकर हर रोज गाली-गलौज करता था, इससे तंग आकर दोनों भाइयों ने घटना को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed