फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   फंदे पर झूलता मिला हत्यारोपी का शव

फंदे पर झूलता मिला हत्यारोपी का शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 12:41 AM IST
विज्ञापन
फंदे पर झूलता मिला हत्यारोपी का शव
रजबपुर। रजबपुर थानाक्षेत्र में सोमवार को हत्या के मामले के आरोपी का शव पेड़ पर फंदे से झूलता मिला, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वह हत्या के मामले में दो दिन पहले ही जेल से अपील पर छूटकर आया था। रविवार को हत्यारोपी अपनी ससुराल जाने के लिए घर से बनारस के लिए निकला था। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव यकबगड़ी निवासी किसान ज्ञानेंद्र सिंह की पत्नी सोमवार को खेत पर पशुओं के लिए चारा लेने गई थी। जहां उन्हें खेत पर आम के पेड़ पर एक युवक का शव फंदे से झूलता मिला। शव देखकर उसके होश उड़ गए। वह उलटे पांव गांव लौट आईं । ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

पुलिश ने शव को पेड़ से उतारा और उसकी जेब से मिले मोबाइल से उसके परिजनों को मामले की जानकारी दी। युवक की शिनाख्त सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव खरसोली निवासी ओमकार (35) पुत्र नन्हें के रूप में हुई। इंस्पेक्टर संजय तोमर ने बताया कि 10 साल पहले रामलीला में हुए झगड़े में हत्या को गई थी। इस मामले में ओमकार सिंह आगरा की जेल में बंद था। नौ मार्च को परिजन उसे अपील पर छुड़ाकर लाए थे। रविवार को वह अपनी ससुराल बनारस जाने की बात कहकर घर से निकला था। ओमकार की पत्नी के अलावा दो बच्चे भी हैं। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरी मौत का जिम्मेदार सोनू है..
रजबपुर। मेरी मौत का जिम्मेदार सोनू है... ये शब्द ओमकार के हाथ पर लिखा मिला है। फंदे से झूलते मिले ओमकार के शव की पुलिस ने जांच पड़ताल की तो उसके हाथ पर नीली स्याही से लिखा था कि.. मेरी मौत का जिम्मेदार सोनू है। सोनू कौन है, पुलिस इसका पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed