फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   पीडब्ल्यूडी के वरिष्ठ सहायक को ठेकेदार ने जड़े थप्पड़, हंगामा

पीडब्ल्यूडी के वरिष्ठ सहायक को ठेकेदार ने जड़े थप्पड़, हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2019 02:11 AM IST
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी के वरिष्ठ सहायक को ठेकेदार ने जड़े थप्पड़, हंगामा
अमरोहा। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के दफ्तर में छुट्टी के दिन वरिष्ठ सहायक की वीडियो बनाने पर हंगामा खड़ा हो गया। ठेकेदार और वरिष्ठ सहायक के बीच जमकर कहासुनी हुई। देखते ही देखते ठेकेदार ने वरिष्ठ सहायक के साथ मारपीट कर दी। इससे कार्यालय में हंगामा हो गया। हाथापाई कर ठेकेदार मौके से भाग गया। पीड़ित कर्मचारी ने जोया चौकी में आरोपी ठेकेदार के खिलाफ तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

सोमवार को महाशिवरात्रि पर सरकारी विभागों की छुट्टी थी। लेकिन जोया स्थित लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड का कार्यालय खुला हुआ था। जहां वरिष्ठ सहायक विवेक समेत दो से तीन कर्मचारी काम कर रहे थे। तभी एक ठेकेदार वहां पहुंच गया। उसने कर्मचारियों पर छुट्टी के दिन दफ्तर खोलकर गोलमाल करने का आरोप लगाया और मोबाइल से वीडियो बनानी शुरू कर दी। वरिष्ठ सहायक ने एक्सईएन के निर्देश पर दफ्तर खोलने का हवाला दिया। लेकिन ठेकेदार सुनने को तैयार नहीं हुआ। इसी बीच वरिष्ठ सहायक ने ठेकेदार का मोबाइल छीन लिया। इससे ठेकेदार का गुस्सा भड़क गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक आक्रोशित ठेकेदार ने वरिष्ठ सहायक से मारपीट कर दी। मारपीट के दौरान प्रांतीय खंड का कार्यालय अखाड़ा बन गया। स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। लेकिन इससे पहले ठेकेदार वहां से भाग गया। इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर मिल गई है, मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


- सोमवार को एक्सईएन के निर्देश पर कार्यालय पर काम कर रहे थे। तभी ठेकेदार वहां पहुंच गया और मोबाइल से वीडियो बनाने लगा। मोबाइल ले लिया तो उसने हाथापाई कर दी। कार्रवाई की मांग को जोया चौकी में तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवेक कुमार, पीड़ित।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed