फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   एनआईए के रडार पर मदरसा, खुफिया तंत्र जुटा रहा सबूत

एनआईए के रडार पर मदरसा, खुफिया तंत्र जुटा रहा सबूत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jan 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
एनआईए के रडार पर मदरसा, खुफिया तंत्र जुटा रहा सबूत
अमरोहा। आईएसआईएस के नए मॉड्यूल का पर्दाफाश होने के बाद एनआईए के अफसर स्थानीय खुफिया तंत्र से पल-पल की रिपोर्ट तलब कर रहे हैं। एनआईए के रडार पर वह मदरसा है, जिसमें संदिग्ध आतंकी मुफ्ती सुहैल पढ़ाता था। एनआईए के निर्देश पर स्थानीय खुफिया विभाग सुहैल से संबंधित सुबूत जुटाकर दिल्ली एनआईए ऑफिस भेज रहा है।
विज्ञापन

26 दिसंबर को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) और यूपी एटीएस की संयुक्त टीम ने दिल्ली और उत्तर प्रदेश के 17 ठिकानों पर छापेमारी कर आईएसआईएस के नए मॉड्यूल हरकत-उल-हर्ब-ए-इस्लाम का पर्दाफाश किया था। एनआईए ने मोहल्ला मुल्लाना निवासी मुफ्ती सुहैल को मॉड्यूल का सरगना बता रही है। जबकि इसके साथ मोहल्ला पचदरा निवासी इरशाद और सैदपुर इम्मा निवासी दो सगे भाई वेल्डर सईद और रईस को भी गिरफ्तार किया था। एनआईए ने फिलहाल संदिग्धों को बारह दिन की रिमांड पर रखा है।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक आठ तारीख को रिमांड खत्म हो जाएगी। इसके चलते एनआईए और एटीएस संदिग्धों की निशानदेही पर दिल्ली और उत्तर प्रदेश में छापेमारी कर रही है। चूंकि आईएस के नए मॉड्यूल का सरगना अमरोहा निवासी मुफ्ती सुहैल बताया जा रहा है। लिहाजा अफसरों की निगाहें अमरोहा पर जमी हुई हैं। एनआईए के निर्देश पर स्थानीय खुफिया तंत्र सतर्क हो गया है। एनआईए के अफसर उनसे पल-पल की अपडेट ले रहे हैं। सूत्रों की मानें तो खुफिया तंत्र पिछले दो दिन से उस मदरसे में सुबूत जुटा रहा है, जिसमें सुहैल पढ़ाता था। फिलहाल खुफिया तंत्र ने मदरसे में हाजिरी रजिस्टर से सुहैल के हस्ताक्षर जब्त किए हैं। खुफिया विभाग अन्य कई बिंदुओं की जांच कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed