फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   गंगा बांध पर पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचे दो बदमाश

गंगा बांध पर पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचे दो बदमाश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jan 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
गंगा बांध पर पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचे दो बदमाश
गंगा बांध पर पुलिस ने मुठभेड़ में दो बदमाश पकड़े
विज्ञापन

हसनपुर (अमरोहा)। कोतवाली पुलिस ने रविवार रात गांव सिरसा गुर्जर गंगा बांध के निकट मुठभेड़ के दौरान दो बदमाश दबोच लिए। इस दौरान कई राउंड फायरिंग भी हुई। बदमाशों के पास से एक चोरी की बाइक, दो तमंचे और पांच कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए बदमाशों के खिलाफ विभिन्न थानों में लूट, चोरी, अपहरण एवं हत्या के करीब दस मुकदमे चल रहे हैं। बदमाश यहां भी किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।

रविवार रात करीब तीन बजे हसनपुर कोतवाली के दरोगा राजेंद्र प्रसाद, संजीव मलिक, सिपाही विमल कुमार व संजय चौहान पुलिस की गाड़ी से गश्त कर रहे थे। इस दौरान गांव सिरसा गुर्जर के पास पुलिस को बाइक पर सवार दो संदिग्ध सड़क किनारे खड़े दिखाई दिए। प्रभारी निरीक्षक संजय प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने संदिग्धों को टोका तो वह बाइक स्टार्ट करके भागने लगे। उनका पीछा किया गया तो बदमाश बाइक रास्ते पर छोड़कर जंगल की तरफ भागने लगे। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस की तरफ फायरिंग की, जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। इस दौरान कई राउंड फायरिंग हुई। हालांकि घेराबंदी करके पुलिस ने दोनों बदमाशों को पकड़ लिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पकड़े गए बदमाश संभल के असमोली थाना क्षेत्र के गांव बिलालपत के रहने वाले अंसार और मेहंदी हसन हैं। बताया कि अंसार पर सैदनगली एवं नौगावा सादात थाने में लूट व अपहरण के पांच मुकदमे दर्ज हैं। जबकि मेहंदी हसन पर गाजियाबाद के मसूरी थाने में अपहरण और हत्या का मुकदमा दर्ज है। इसके अलावा संभल के असमोली थाना और हसनपुर थाने में भी लूट व चोरी के कई मामले दर्ज हैं। वह रविवार रात को क्षेत्र में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे, लेकिन गश्त कर रही पुलिस टीम की सतर्कता से उन्हें दबोच लिया गया।
विज्ञापन


-
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed