{"_id":"5b43b4394f1c1b0d278b561b","slug":"151531163705-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज की खातिर विवाहिता से मारपीट, मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज की खातिर विवाहिता से मारपीट, मामला दर्ज
Updated Tue, 10 Jul 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रजबपुर। पांच लाख रुपये की डिमांड करते हुए विवाहिता के मारपीट की गई। विवाहिता ने पति और सास ससुर सहित मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस ने दहेज एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरु कर दी है।
गांव हाकमपुर निवासी विजयवीर सिंह ने अपनी बेटी रेशू की शादी तीन मार्च 2018 को यश चौधरी निवासी आवास विकास अमरोहा के साथ की थी। विजयवीर ने बेटी की शादी में करीब 20 लाख रुपये खर्च किये थे। अपनी हैसियत से भी अधिक खर्च किया लेकिन रेशू का पति यश पांच लाख नकद और लाने के लिए दवाब बनाने लगा। डिमांड पूरी नहीं होने पर विवाहिता के साथ मारपीट की जाती। आरोप है कि रेशू का भाई नहीं होने के कारण उसके पिता विजयवीर के नाम जमीन को भी लेने के लिए उत्पीड़न किया। छह जुलाई को यश ने रेशू से पांच लाख रुपये लाने के लिए कहा लेकिन, रेशू ने पैसा लाने से इनकार कर दिया। जिसके चलते विवाहिता से मारपीट की। विवाहिता ने पति यश, ससुर हरिराज, सास विनोद देवी, ननद परख चौधरी के खिलाफ तहरीर दे दी। पुलिस ने चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।