फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   पहाड़ की बारिश से तिगरी और ब्रजघाट में उफन रही गंगा

पहाड़ की बारिश से तिगरी और ब्रजघाट में उफन रही गंगा

Thu, 09 Aug 2018 01:26 AM IST
Updated Thu, 09 Aug 2018 01:26 AM IST
विज्ञापन
पहाड़ की बारिश से तिगरी और ब्रजघाट में उफन रही गंगा
गजरौला। दस दिनों बाद फिर से गंगा उफान पर है। पिछले दो दिनों से पहाड़ की बारिश से गंगा उफान पर है। बिजनौर बैराज से छोड़े जा रहे पानी में भी कमी नहीं आ रही है। बुधवार को तिगरी में गंगा का जलस्तर 200.10 दर्ज किया गया जो कि, मंगलवार को भी इसी आंकड़े पर अटका था। वहीं ब्रजघाट में दस सेमी की बढ़ोतरी के साथ उफान 198.35 मीटर पर पहुंच गया। ब्रजघाट में खतरे का निशान 199.34 पर लगा है। वहीं तिगरी में खतरे का निशान केवल 1.90 मीटर दूर ही रह गया है। इससे खादर में बाढ़ का खतरा मंडराया हुआ है। अगर पहाड़ पर बारिश नहीं थमी तो एक दो दिनों में ही बाढ़ के हालात बन जाएगा। फिलहाल खादर के आधा दर्जन गांव के खेेतों में गंगा का पानी पहले ही घुस चुका है। किसानों की फसलें जलमग्न हैं जिससे चारे का संकट गहराया हुआ है। शीशोवाली सहित आधा दर्जन गांव की आबादी भी बाढ़ के मुहाने पर है। इन लोगों को बाढ़ के चलते पलायन का डर भी सता रहा है। उधर, बिजनौर बैराज पर भी पानी रोकना संभव नहीं हो पा रहा है। बुधवार को बिजनौर से 113748 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इसके अलावा हरिद्वार से 91908 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया। बाढ़ नियंत्रण के जेई रणधीर ने जलस्तर की पुष्टि की।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed