{"_id":"5c8c070fbdec22141d19dd01","slug":"121552680719-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मजदूर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। मोहल्ला बटवाल में मकान की पुताई करते समय मजूदर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजन बिना पुलिस कार्रवाई के शव को घर ले गए है। पुलिस ने घटना की जानकारी होने से इंकार किया है।
विज्ञापन
नगर कोतवाली कोतवाली के मोहल्ला घेर पछइयां निवासी युवक मजदूरी करता है। शुक्रवार की सुबह वह मोहल्ला बटवाल में एक घर की पुताई कर रहा था। इस घर के बराबर से हाईवोल्टेज लाइन के तार गुजर रहे हैं। पुताई करते मजूदर का शरीर तार से भिड़ गया। जिससे वह करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। मोहल्ले के लोगों उसे लेकर निजी अस्पताल पहुंचे। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। कुछ ही देर में चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को घर ले गए। मजदूर की मौत पर परिजनों में कोहराम मचा है। प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। अगर कोई शिकायत दर्ज कराता है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।