फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   ट्रक ने बाइक सवार मौसेरे भाइयों को कुचला, एक गंभीर

ट्रक ने बाइक सवार मौसेरे भाइयों को कुचला, एक गंभीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
ट्रक ने बाइक सवार मौसेरे भाइयों को कुचला, एक गंभीर
अमरोहा। रसाई गैस सिलिंडर से लदे ट्रक ने बाइक सवार मौसेरे भाइयों को कुचल दिया। हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। मेरठ जाते समय एक की मौत हो गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल में पहुंच गए। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के गांव खेतापुर निवासी रमेश सिंह का बेटा शनि एक स्कूल में मजदूरी करता है। बुधवार को वह देहात थाना क्षेत्र के कैलसा निवासी मौसेरे भाई अजय के साथ धनौरा रोड स्थित एक स्कूल में मजदूरी कर बंबूगढ़ स्थित अपनी बुआ के घर जा रहा था। शनि बाइक चला रहा था। जबकि अजय पीछे बैठा था। जैसे ही बाइक जोया रोड स्थित गन्ना समिति के निकट पहुंची तभी पीछे से आ रहे रसोई गैस सिलिंडर से लदे ट्रक ने साइड से टक्कर मार दी। बाइक अनियंत्रित होकर ट्रक के पहिये के नीचे आ गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही देहात थाना प्रभारी फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टरों ने अजय को गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया है। जिसकी रास्ते में मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजनों ने अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि हादसे में घायल अजय की इलाज के लिए जाते समय रास्ते में मौत हो गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि शनि का इलाज चल रहा है। ट्रक को कब्जे में ले लिया है। परिजनों से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed