फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, हत्या की आशंका

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, हत्या की आशंका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Feb 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, हत्या की आशंका
अमरोहा। नगर के मोहल्ला कायस्थान में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलते मायके वाले मौके पर पहुंच गए। हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद विवाहिता के शव को कब्जे में ले लिया और पीएम के भेजने की तैयारी की जा रही है। ससुराल वाले विवाहिता की मौत को फांसी लगाकर आत्महत्या करना बता रहे हैं। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

बताते हैं कि नगर के मोहल्ला कायस्थान निवासी संजीव मजदूरी करता है। संजीव ने करीब डेढ़ वर्ष पहले पड़ोस की रहने वाली करीब पच्चीस वर्षीय लवी से प्रेम विवाह किया था। अभी तक कोई संतान भी नहीं हुई थी। रविवार शाम करीब छह बजे अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में लवी की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही पड़ोस में रहने वाली लवी की मां रोते बिलखते मौके पर पहुंच गई। यहां मृतका के पति संजीव ने बताया कि मामूली बात पर कहासुनी हो गई थी। थोड़ी देर के लिए घर से बाहर चला गया था। इसी बीच लवी ने खुद को कमरे में बंद कर लिया और फांसी लगाकर आत्महत्या करली। जानकारी मिलने पर घर में आया, किसी तरह कमरे का दरवाजा खोलकर देखा तो लवी जमीन पर पड़ी थी। इसके बाद मृतका लवी के मायके वालों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को फोन कर दिया। सूचना मिलते ही कोतवाली निरीक्षक संजय प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। जांच पड़ताल की गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेजने की तैयारी कर रही है। रात आठ बजे तक भी मायके वालों की ओर से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई थी। हालांकि तहरीर देने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed