फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   फांसी के फंदे पर झूलता मिला मजदूर का शव

फांसी के फंदे पर झूलता मिला मजदूर का शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jan 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
फांसी के फंदे पर झूलता मिला मजदूर का शव
अमरोहा। शहर कोतवाली क्षेत्र के अहरोई रोड स्थित आम के बाग में सोमवार की सुबह मजदूर की लाश फांसी के फंदे पर झूलते मिली। वह कांठ बाईपास रोड पर एक फैक्ट्री में मजदूरी करता था। मजदूर की मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जाता है कि मजदूर कुछ दिनों से अवसाद में था। पांच दिनों से शराब पी रहा था।
विज्ञापन

हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव फूलपुर निवासी उमेश कुमार नगर कोतवाली क्षेत्र के विजय नगर कालोनी में पत्नी और बच्चों के साथ रहता था। वह एक फैैक्ट्री में मजदूरी करता था। परिवार में एक बेटी और एक बेटा है। बताया जाता है कि सोमवार तड़के वह घर से निकला था। सुबह उमेश कुमार का शव अहरोई रोड स्थित आम के बाग में फंदे पर झूलता मिला। जानकारी पर लोगों ने परिजनों को सूचना दी। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर नवाब सिंह ने बताया कि उमेश कुमार ने घरेेलू विवाद के चलते आत्महत्या कर ली है। परिजनों ने किसी तरह का कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed