फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   छुट्टी के बाद घर लौट रही इंटर की छात्रा से सरेराह छेड़खानी

छुट्टी के बाद घर लौट रही इंटर की छात्रा से सरेराह छेड़खानी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jan 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
छुट्टी के बाद घर लौट रही इंटर की छात्रा से सरेराह छेड़खानी
हसनपुर। शहर में बुधवार दोपहर करीब तीन बजे छुट्टी के बाद घर लौट रही इंटर की छात्रा के साथ छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है। बताते हैं कि बाइक सवार मनचलों ने रास्ते में जा रही छात्रा से छेड़खानी की, शोर मचाने पर पीछे से बाइक पर आ रहे एक व्यक्ति ने मनचलों का पीछा किया तो एक मनचले को पकड़ लिया गया। हालांकि उसके तीन साथी भाग गए। पकड़े गए मनचले को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले में कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर करीब तीन बजे शहर के एक इंटर कॉलेज की छुट्टी हुई थी। छुट्टी के बाद छात्र-छात्राएं अपने घर जा रहे थे। कालेज के बाहर करीब सौ मीटर की दूरी पर बाइक सवार चार युवकों में से एक युवक ने छात्रा से छेड़खानी की, जिसका विरोध करते हुए छात्रा ने शोर मचा दिया। छात्रा के शोर मचाने पर आरोपी भागने लगे। इस दौरान पीछे से बाइक पर सवार होकर आ रहे एक व्यक्ति ने मनचलों का पीछा करना शुरू कर दिया। बताते हैं कि एक मनचले को वंश प्लाजा के पास एक दुकानदार ने पकड़ लिया। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। मनचले को लोगों ने पुलिस को सौंप दिया। इसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर दो युवकों को और पकड़ लिया। मामले में पुलिस कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन


- शहर में छात्रा से छेड़खानी का मामला सामने आया है। एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संजय प्रताप सिंह, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली हसनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed