फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   पत्नी का पीछा करने पर की गई थी नाजिम की हत्या

पत्नी का पीछा करने पर की गई थी नाजिम की हत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
पत्नी का पीछा करने पर की गई थी नाजिम की हत्या
मंडी धनौरा। थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर रझेड़ा निवासी नाजिम की हत्या दो युवकों ने मिलकर की थी। एक युवक की पत्नी का वह पीछा कर रहा था तो दूसरे युवक की बहन पर बुरी नजर रखता था। कई बार मना करने के बावजूद भी नाजिम अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहा था। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त तमंचा व बाइक बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन

शाहपुर रझेडा निवासी नाजिम की बीती 13 जनवरी को गांव के पास ही सुभाष त्यागी के खेत में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। भाई ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। नाजिम को बाइक सवार दो युवक नगर स्थित उसकी दुकान से बिठा कर ले गए थे। प्रभारी निरीक्षक आरपी शर्मा ने बताया कि नाजिम कमेलपुर रोड पर रहने वाली छात्रा का पीछा करता था। उसकी शादी संजीव के साथ हो गई थी। शादी के बाद भी नाजिम उसका पीछा नहीं छोड़ रहा था। नाजिम का अपने एक दोस्त अमित के घर भी आना जाना था। नाजिम अमित की बहन पर भी बुरी नजर रखता था। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अमित व संजीव ने नाजिम को कई बार मना किया लेकिन वह बाज नहीं आया। दोनों ने मिलकर नाजिम को रास्ते से हटाने का निर्णय लिया। अमित व संजीव बहाने से नाजिम को बुलाकर गांव के पास ले गए। वहां उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मृतक के भाई ने जानकारी दी थी कि संजीव व अमित ने 13 नवंबर 2018 को नाजिम का फोटो खींचा था। इसकी जानकारी नाजिम ने उसको दी थी। दोनों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त तमंचा व बाइक बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed